भीषण गर्मी के बावजूद भी कुछ इस अंदाज में शहरवासियों ने मनाया गंगा दशहरा
कानपुर महानगर। पूरा देश भीषण गर्मी की आग में तप रहा है लेकिन फिर भी माँ गंगा में लोगों की आस्था इतनी है कि लोग उनकी तरफ खिंचे ही चले जाते है फिर क्या गर्मी क्या सर्दी और क्या बरसात आपको बता दें कि ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि पर गुरुवार को गंगा दशहरा का पर्व मनाया गया वहीं इसी पर्व को लेकर कानपुर के भी तमाम घाटों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और यहां भक्तों ने तड़के सुबह से ही गंगा में आस्था की डुबकी लगानी शुरू कर दी। घाटों पर इस त्योहार को लेकर दूरदराज से आये श्रद्धालुओ की भीड़ गंगा में डुबकी लगाने पहुंच गयी जहां भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाकर मनोकामना मांगी। सुबह से ही इस पर्व पर जगह जगह भंडारे भी आयोजित किये गए।

इस दौरान सरसैया घाट पर पावन गंगा में सुबह से ही डुबकी लगाकर श्रद्धालु अभिषेक और आरती कर रहे हैं। इस दौरान गंगा दशहरा के मौके पर पुजारियों ने शहरवासियों से मां गंगा को स्वच्छ निर्मल रखने की अपील भी की। इस दौरान घाट के बाहर का नज़ारा किसी मेले से कम नही था जिसको लेकर प्रशासन ने भी कमर कस रखी है।
गंगा दशहरा की मान्यता
ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां गंगा का धरा पर अवतरण हुआ था तभी से ये गंगा दशहरा मनाया जा रहा है और आज भी श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे कहते हुए गंगा में डुबकी लगाकर मां का अभिषेक किया और मा गंगा की आरती की वहीं घाटों पर मां गंगा पूजन के साथ ही भंडारे का भी जगह जगह आयोजन किया गया इसी क्रम में सरसैया घाट स्थित व्यापारियों ने भंडारे का आयोजन किया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया मुख्य रुप से उपस्थित दीपक कुमार सविता, नरेश भगलानी, राकेश लौरी अरोड़ा, आशू गुप्ता राजू हरगुनानी आदि लोग मौजूद रहे। ताकि दूरदराज से आये श्रद्धालुओ को किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। वही भीषण गर्मी को देखते हुए भक्तों ने स्टाल लागाकर पानी और शर्बत का वितरण किया।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





