वामपंथी दलों ने मोदी सरकार के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन
मथुरा। एंटक की अगुआई मे वामपंथी पार्टियों के जनसंगठनों एटक, आगनवाड़ी श्रमिक संघ एंटक, सर्वदलीय संघर्ष समिति, एआईएसए , भारतीय खेत मज़दूर यूनियन, एआईएसए , इंकलाबी नौजवान सभा, लाल झण्डा मेटल वर्कर यूनियन की ओर से मोदी सरकार की 4 साल की विनाशकारी नीतिओं के विरोध में”पोल खोल, हल्ला बोल”कार्यक्रम के तहत आज जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।

जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, इससे पूर्व एक सभा का आयोजन किया गया।

जिसको गफ्फार अब्बास एडवोकेट, नशिर शाह एडवोकेट, उषा शर्मा, नरेंद्र सिंह सिसोदिया, छात्र नेता रवि शर्मा, मथुरा बार के सचिव राजकुमार उपाध्याय, छीतर सिंह, सौरभ, राधा चौधरी, करण सारस्वत,दुर्गा प्रसाद, अब्दुल अशफ़ाक़, याकूब शाह, जब्बार अब्बास एडवोकेट, धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट, पप्पू, बच्चू सिंह, नानक, मंजुला, बीना, शारदा, अंजू सिंह, सुमन, संगीता, आदि ने संबोधित किया। संचालन जब्बार अब्बास ने किया। कार्यक्रम की संयोजक उषा शर्मा ने सभी को धन्यबाद दिया। अंत में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को दिया गया।

जिला प्रभारी शाहिद कुरेशी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





