HomeMarqueeशलवारी लाला रामदेव बतायें 15 लाख कब आयेंगे, अमीक़ जामेई

शलवारी लाला रामदेव बतायें 15 लाख कब आयेंगे, अमीक़ जामेई

लखनऊ/जौनपुर: वैसे तो योग हमारे देश की हज़ारों साल की संस्कृति का हिस्सा जिसे कौन नहीं मानेगा इसके अनेको फायदे हैं और ऋषि मुनियों नें गहन खोज बीन से प्रकृति के गर्भ से बहुत कुछ मनुष्यों के स्वस्थ के लिए उपचार निकाले जिसे 2010 के दौर में योग को कॉरपोरेट स्टाइल में फैलाने में लाला रामदेव ने विश्व स्तर पर काम किया और खुद को सन्यासी कहने वाला यह बाबा 2014 के बाद हजारो करोड़ का मालिक बन बैठा!
लाला रामदेव जौनपुर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं कल पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर को राष्ट्रिय मुद्दा बताया और सरकार की तारीफ की, लाला रामदेव का जवाब देते हुए युवा नेतृत्व की सशक्त आवाज़ अमीक जामेई ने कहा की लाला रामदेव ने देश भर में तिरंगा लेकर काँग्रेस के जिस भ्रष्टाचार के खिलाफ थ्रीजी मामले में माहौल खड़ा किया था उस मामले में सभी आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिल गयी लेकिन लाला रामदेव ने इस आड़ में मोदी सरकार द्वारा विदेश से काला धन 100 दिन के अन्दर लाने की गारंटी बताकर मोदी सरकार को समर्थन दिया था और यह की देश के हर खाते में 15 लाख आयेंगे लेकिन सबसे पहले वोह जौनपुर व प्रदेश वासियों को बताये की काले धन का क्या हुआ? 15 लाख का क्या हुआ? जब मोदी सरकार ने काला धन मामले में जनता को ठगा तो क्या लाला रामदेव ने कोई आन्दोलन शुरू किया? मोदी जी की भक्ती मे हमें कोई दिक़्क़त नही लेकिन भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ चलने वालों आंदोलन से पीठ दिखाते हुये जब से वह शलवार पहन भागे आज तक वह मोदीराज मे होने वाले भ्रष्टाचार पर चुप हैं वह सन्यासी नहीं आरएसएस के एजेंट है जबकी समाजवादी सरकार ने भी उत्तर प्रदेश मे करोड़ों की ज़मीन कौड़ी मे दी!
2014 के बाद देश के बैंक से हजारो करोड़ लूट लिए गए क्या लाला रामदेव ने कोई आन्दोलन किया? नोट्बंदी और जीएसटी के ज़रिये पुरे देश की जनता और कारोबारी को बर्बाद कर दिया गया गया कोई आन्दोलन लाला राम्देव ने किया?
अमीक जामेई ने कहा की दरअसल लाला रामदेव यह सभी धर्म का इस्तेमाल कर भगवा धारण कर अवाम को मुर्ख बनाते है, योग की तारीफ़ करते हुए जामेई ने कहा की योग की आड़ में आज रामदेव हजारो करोड़ के मालिक बन बैठे लेकिन जिस राष्ट्र निर्माण की बात उन्होंने की थी दरअसल वोह भाजपा संघ को सत्ता में बैठाने का प्रयास भर था, अमीक ने कहा जाति से यादव रामदेव को उत्तर प्रदेश में हो रहे ओबीसी दलित एनकाउंटर पर बोलना चहिये की कैसे बहुँजन समाज से उभरते निर्दोष युवा को पुलिस द्वारा योगी की सरकार हत्याएं करवा रही है!
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–

अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular