सपा मजदूर सभा द्वारा अशलीलता व अभद्रता करने वाले अधिकारी को गिरफ्तार करने की मांग
जब तक नही होगी कार्यवाही अधिकारी व कर्मचारी नही करेंगे काम
कानपुर महानगर। बीआईसी में महिला अधिकारी से हुए अशलीलता व अभद्र व्यवहार को लेकर सपा मजदूर सभा कानपुर नगर द्वारा आरोपी अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर की मांग तथा आरोपी को जेल भेजने की मांग को लेकर थाना ग्वालटोली में अडे रहे।

गौरतलब है कि विगत माह बीआईसी मुख्यालय में कार्यरत विजिलेंस अधिकारी एससी गुप्ता ने अपनी सहायक कर्मचारी रतन प्रभा से अभद्र व अशलील बातें करके उनसे सम्बन्ध बनाने का कहा, जिसको लेकर प्रशासिनक तौर पर रिपोर्ट कपडा मंत्रालय भेज दी गयी थी, जिसके फलस्वरूप रतन प्रभा को लाल इमली स्थानांतरित कर दियागया। समाजवादी मजदूर सभा के नगर अध्यक्ष राजू ठाकुर ने बल शुक्रवार को बीआईसी के आला अधिकारियों के अलावा सपा के पूर्व नगर उपाध्यक्ष बंटी सेंग, मजदूर नेता बीएम त्रिपाठी शिवस, जोगिंदर सिंह, सतीश, निखिल मैसी सहित अन्य लोग ग्वालटोली इन्स्पेक्टर जय प्रकाश पाल से बात कर रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपित अधिकारी को तत्काल प्रभाव कार्यवाही करने को कहने के साथ ही, आरोपित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर जेल भेजे जाने का दबाव डाला गया। राजू ठाकुर ने कहा कि जब तक कार्यवाही नही होती है अधिकारी व कर्मारी कोई कार्य नही करेंगे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
—————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





