Tuesday, April 14, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurअंतस के उजियारे कथा संग्रह पोस्टर का विमोचन हुआ

अंतस के उजियारे कथा संग्रह पोस्टर का विमोचन हुआ

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। डा. ऋजु दुबे तिवारी की लघु कथा संग्रह अंतस के उजियारे के कवर पेज का विमोचन बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध लेखिका मैत्रीय पुष्पा, प्रसिद्ध कवि चिराग जैन दिल्ली, लोकप्रिय एंकर सईद अंसारी आजतक, प्रवीण अग्रहरि तीखर एवं जतिन यश पब्लिकेशन दिल्ली तथा गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में बुंदेलखंड विश्विद्यालय झांसी के गांधी सभागार में बुन्देलखण्ड लिट्रेचर फेस्टिवल में किया गया। अंतस के उजियारे लघु कथा संग्रह बुंदेली परिवेश के समृद्ध लोक जीवन, उसके मानस के संघर्ष, प्रेम और जीने की जिजविषा से जन्मी सच्ची सी कहानियां है। जिसका प्रकाशन यश पब्लिकेशन दिल्ली द्वारा किया जा रहा है। बुंदेली पृष्ठभूमि और ठेठ बुंदेली कऱिदारों की खुशी ढूंढने की जिद भरी ये कहानियां लेखिका की स्मृतियों में रची बसी हैं। किताब आप तक जल्द ही उपलब्ध होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular