लापता नाबलिग के लिए पीडित परिवार ने लगायी डीएम से गुहार
कानपुर महानगर। एक 8 वर्ष की नाबालिग बच्ची घर से सामान लेने निकली और घर वापस नही आयी। बच्ची ने परिजनों ने उसकी बहुत खोज की और पुलिस को भी सूचना दी लेकिन 17 दिन होने के बाद भी अभी तक बच्ची का पता नही चल सका।

इस सम्बन्ध में सोमवार को बच्ची के परिजन जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा प्रार्थनापत्र देकर बच्ची को खोजने की गुहार लगायी।

इस दौरान बच्ची के चाचा नदीम ने बताया कि वह नवाब साहब का हाता पटकापुर का निवासी है और उसकी भतीजी 8 वर्षीय अजरा बीती 29 अप्रैल को सुबह घर से निकली थी जो वापस नही आयी। थाना फीलखाना को सूचना भी दी गयी है लेकिन आज 17 दिन निकल जाने के बाद भी बच्ची का कोई पता नही चल रहा है जिससे पूरा परिवार चिन्ता में है। बच्ची की खोज कराने के लिए परिवार ने डीएम को प्रार्थना पत्र दिया।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





