Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhमत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत सांसद ने छोड़ी एक लाख आठ हजार...

मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत सांसद ने छोड़ी एक लाख आठ हजार मछलीयां

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। मत्स्य विभाग आजमगढ़ द्वारा जनपद में प्रथम बार रिवर रैचिंग एवं जनजागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के अन्तर्गत मत्स्य सम्पदा के सम्बर्धन एवं संरक्षण हेतु जनपद में बहने वाली तमसा (टौंस) नदी जल में पुराना सिधारी पुल के समीप एकलब्य घाट पर एक लाख आठ हजार मत्स्य अंगुलिकाओं का संचय मा0 सांसद आजमगढ़ लोक सभा दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ द्वारा विधिवत किया गया।
इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य श्री राजकुमार, श्री ज्योति प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा लालगंज लोक सभा, श्री धर्मेन्द्र सिंह जिला उपाध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, श्री चन्द्रभान निषाद जिलाध्यक्ष निषाद पार्टी एवं स्थानीय जनमानस आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular