Monday, March 30, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaपीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध का देश का हर नागरिक कर रहा...

पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध का देश का हर नागरिक कर रहा स्वागत : मनोज तिवारी

अयोध्या। अयोध्या की रामलीला में पहुंचे भोजपुरी स्टार और बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया पर लगाए गए प्रतिबंध का स्वागत किया है।भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने पापुलर फ्रंट आफ इंडिया पर भारत सरकार द्वारा लगाए गए प्रतिबंध की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह एक सही फैसला है और आतंकवाद और दंगा फैलाने वालों पर करारा प्रहार है। दिल्ली सांसद फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि पीएफआई पर प्रतिबंध अपनी करनी और साजिशों के वजह से लगा।भारत सरकार और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद है। वे लक्ष्मण किला परिसर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। मनोज तिवारी ने कहा कि देश में आतंकवाद और दंगा फैलाने का काम करने वालों पर जोरदार प्रहार किया जाएगा। पीएफआई पर लगाए गए प्रतिबंध का देश का हर नागरिक स्वागत कर रहा है। समर्थन करने वाले लोग अत्याचारों की भाषा बोल रहे हैं।सांसद ने कहा की आईडी बम बनाने वालों को कोई सपोर्ट करता है तो आने वाले समय में देश उसका जवाब देगा। सांसद मनोज तिवारी ने अयोध्या की फिल्मी रामलीला में परशुराम की भूमिका निभाई।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular