देवी खेड़ा में पुलिस सहायता केंद्र का हुआ उद्घाटन
मोहनलालगंजनगराम रोड पर आये दिन होने वाली वारदाताओं को देखते हुए व अपराध को नियंत्रण करने व जनता को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से नगराम इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने नगराम निगोहां रोड पर देवी खेड़ा मोड़ पर पुलिस सहायता केंद्र की स्थापना करायी गयी। जिसका मंगलवार को विधिवत उद्धघाटन समारोह मनाया गया। उद्धघाटन समारोह की मुख्य अतिथि मोहन लाल गंज की पूर्व विधायक चंद्रा रावत ने फीता काटकर उद्धघाटन किया।

निगोहां नगराम रोड पर समेसी व देवी खेड़ा के बीच पडने वाले जंगलों के आस पास आये दिन लूटपाट जैसी वारदातें होती रहती थी जिसको देखते हुए नगराम इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों की मदद से देवी खेड़ा नहर पर एक पुलिस सहायता केंद्र का निर्माण करवाया। इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार की अगुवाई में बनी चौकी का उद्धघाटन मोहन लाल गंज की पूर्व विधायक चंद्रा रावत ने फीता काट कर किया। और लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि निगोहां से नगराम जाने वाले लोग जो शाम होते ही जंगलों को पार करने में डरते थे उनको इस पुलिस सहायता केंद्र से काफी राहत मिलेगी साथ ही आस पास के गांवो में होने वाली वारदातों में भी कमी आएगी। निवर्तमान इंस्पेक्टर सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि नव निर्मित पुलिस चौकी में दो सिपाहियों की तैनाती की जाएगी जिससे क्षेत्र में बढ़ रही वारदातों में कमी आएगी। इस मौके पर समेसी ग्राम प्रधान परिनिध अतुल यादव, जगदम्बा, मोइन खान, प्रदीप सोनी, अशोक सिंह व पतौना निवासी समाज सेवी जितेंद्र यादव सहित अनेक गणमान्य मौजूद रहे।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





