HomeMarqueeमतदाताओं के साथ धोखा हैं गठबंधन की सरकारें:सत्यदेव चौधरी

मतदाताओं के साथ धोखा हैं गठबंधन की सरकारें:सत्यदेव चौधरी

मतदाताओं के साथ धोखा हैं गठबंधन की सरकारें- सत्यदेव चौधरी
– सत्य बहुमत पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्रा के आवास पर हुई बैठक
कानपुर महानगर। सत्य बहुमत पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रमुख लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। देश में अलग-अलग दलों की गठबंधन सरकारों का विरोध करने वाली सत्य बहुमत पार्टी एक नई विचारधारा के साथ राजनीतिक मैदान में उतरी हैं। कानपुर लोकसभा सीट पर पार्टी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। उत्तर प्रदेश में सगंठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई सत्यदेव चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में सत्य बहुमत पार्टी उत्तर प्रदेश की प्रमुख लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों का चयन कर रही है। सत्यदेव चौधरी ने बताया कि भारतीय संविधान में कहीं भी गठबंधन व्दारा सरकार के गठन का उल्लेख नहीं है। उन्होंने कहा कि सत्ता के लालच में विपरीत दलों के लोग मतदाताओं की भावनाओं के खिलाफ जाकर सरकार बनाने के लिए गठबंधन कर लेते है, जबकि चुनाव में ये दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़कर आए होते है। सत्य बहुमत पार्टी की विचारधारा को स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि देश के किसी भी चुनाव में जिस राजनीतिक दल को सबसे ज्यादा मत प्राप्त हो उसे ही सरकार बनाने का हक मिलना चाहिए। सरकार बनाने के लिए सदस्यों की संख्या से ज्यादा मतदाताओं व्दारा दिए गए मतों का महत्व होना चाहिए। क्योंकि जैसे देश मे ज्यादा मत प्राप्त करने वाले उम्मीदवार को जनप्रतिनिधि चुन लिया जाता है, उसी तर्ज पर पूरे देश या राज्य में सबसे ज्यादा मत हासिल करने वाली पार्टी को सरकार बनाने का मौका मिलना चाहिए। भाई सत्यदेव चौधरी ने कहा कि उनकी पार्टी इसी विचारधारा के साथ राजनीति के मैदान में उतरी है और देशभर से उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है। सत्य बहुमत पार्टी का संगठन पूरे देश में खड़ा हो रहा है और पार्टी की विचारधारा का समर्थन करने वाले लोग बड़ी संख्या में संगठन के साथ जुड़ रहे हैं। सत्य बहुमत पार्टी उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा सहित राजस्थान की अहम लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। संवाददाताओं से बातचीत करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश भर में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, किसानों के उत्पीड़न, व्यापारियों की उपेक्षा, महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध और बिगड़ते सामाजिक सौहार्द के लिए गठबंधन की सरकारें जिम्मेदार है। क्योंकि ऐसी सरकारें हमेशा सरकार बचाने के बारे में सोचती रहती है और जनता के मूलभूत मुद्दों पर ध्यान नहीं देती। उन्होंने सबसे ज्यादा मत प्राप्त करने वाली पार्टी को सरकार बनाने का न्यौता दिए जाने की मांग की। भाई सत्यदेव चौधरी ने कहा कि अगर इसके लिए संविधान और निर्वाचन कानून में संशोधन की जरुरत हो तो उसे भी पूरा करना चाहिए। इससे देश बार-बार चुनावों के चक्रव्यूह से बचेगा और चुनावों पर खर्च होने वाले पैसा देश के विकास में काम आएगा।
सत्य बहुमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा दिल्ली से आये पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमेश श्रीवास्तव और प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्रा ने केंद्रीय नेतृत्व का स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि यूपी में पार्टी को खड़ा करके उम्मीदवारों को जीताने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular