Saturday, February 21, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiभाजपा से सामाजिक सद्भाव को खतरा

भाजपा से सामाजिक सद्भाव को खतरा

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। भाजपा के कारण सामाजिक सद्भाव खतरे में है। भाजपा नेतृत्व को न तो उत्तर प्रदेश के विकास से कोई मतलब है और न ही प्रदेशवासियों को भयमुक्त वातावरण देने की क्षमता है।
उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अन्तर्गत ग्राम बरगदहा में सपा के सदस्यता अभियान के तहत ग्रामवासियों को सपा की सदस्यता दिलाने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये। श्री रावत ने आगे कहा कि भाजपा सरकार के राज में प्रदेश का हर व्यक्ति परेशान है। भाजपा पूरी तरह पूजीवादी चरित्र की पार्टी है। प्रदेश की जनता को महगाई की चक्की में पीसने के अलावा जीएसटी इन्कम टैक्स के माध्यम से गरीब और मध्यम वर्ग का खून चूसा जा रहा है। वही गरीबो को स्वास्थ्य शिक्षा के मामलो में अनाथ छोड़ दिया गया है। इस अवसर पर तमाम पुरूषो के साथ-साथ तमाम महिलाओं ने भी सपा की प्रारम्भिक सदस्यता ग्रहण की। मुख्य रूप से प्रधान अशोक यादव, पूर्व प्रधान कैलाश यादव, अतुल यादव, मा0 राम नरेश यादव, सूरजपाल रावत, प्रवीण वर्मा, अवधेश, प्रवेश, राम खेलावन आदि लोग उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular