Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeकोटा चयन में हंगामा, स्थगित हुआ चुनाव

कोटा चयन में हंगामा, स्थगित हुआ चुनाव

जौनपुर: स्थानीय  क्षेत्र के हरद्वारी ग्राम सभा में कोटे की दुकान काफी दिनों से खाली थी,जिसके चयन के लिए शुक्रवार को गांव में चुनाव होना था।
एडीओ पंचायत के०के० मिश्रा,ग्रा०वि०अ० अरुण कुमार पटेल, रामपुर थाना अध्यक्ष मनोज पांडेय एव बरसठी थाना प्रभारी चतुर्भुज पाठक सहित ब्लॉक के अन्य कर्मचारी एव पुलिस फोर्स हरद्वारी ग्रामसभा में पहुच कर चुनाव प्रक्रिया शुरू कराई गई, जिसमे दो प्रत्याशी महेंद्र तिवारी व नीरज तिवारी ने नामांकन किया।
संबंधित अधिकारियों ने मत के लिए जनता का हस्ताक्षर कराना शुरू कर दिया गया। जिसमे विपक्ष की तरफ से वर्तमान ग्राम  प्रधान के न मौजूद रहने,जनता के ऊपर दबाव बना कर वोट डालना, न्याय संगत चुनाव न होने का आरोप लगाते व शोर शराबे करते चुनाव निरस्त कराने की मांग करने लगे, मौके पर मौजूद पुलिस ने संबंधित उच्चराधिकारी से बाद करने का आश्वासन दे कर  सभी को शांत करा दिया।
ततपश्चात प्रत्याशी नीरज तिवारी के साथ ही उनके सैकड़ों महिला पुरुष समर्थक चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रा0 विद्यालय के मेन गेट पर बैठ कर प्रदर्शन करने लगे एव आज ही चुनाव कराने की मांग को लेकर आगे खड़े होकर बाहर का रास्ता रोक दिए।
संबधित अधिकारियों एवं पुलिस फोर्स की कड़ी मशक्कत एव जल्द ही दुबारा चुनाव कराने का आश्वासन देने के बाद नीरज तिवारी व उनके समर्थकों ने गेट का दरवाजा खोला और सभी को जाने दिया।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular