
अवधनामा संवाददाता
चोरी के 758.80 ग्राम सोना व नगद एक लाख 44 हजार 4 सौ बरामद
अयोध्या। अब तक की सबसे बड़ी चोरी का खुलासा करते हुये कोतवाली नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच को मिली बड़ी सफलता। चोरी का खुलासा करते हुये पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह ने बताया कि पुलिस ने चोरी हुईं ढाई किलो सोने की नाक की कील जिसकी क़ीमत लगभग एक करोड़ 12 लाख रुपये रुपए आंकी गयी है। कोतवाली नगर पुलिस ने 758 ग्राम सोने की नाक की कील को किया बरामद करते हुय जिसकी बाजार मे लगभग 34 लाख क़ीमत बताई है। बरामद सोने की कील के साथ गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक लाख 44 हज़ार नगद भीं बरामद किया हैं। कोतवाली नगर पुलिस ने मामले में पंजाब के तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने बताया कि एक महीने पूर्व कोतवाली नगर चौक क्षेत्र के एक होटल में चार सोने के व्यापारी रुके हुये थे। यह चारों दोस्त सोने की नाक की कील का व्यापार करने अयोध्या आए थे। चारों दोस्त तीन दोस्त सोने की कील लेकर हो गए थे फरार। जिन्हे पुलिस ने आभूषण कि दुकान व होटल मे लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से पहचान कर कोतवाली नगर पुलिस ने फरार पंजाब के तीनों अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना के आधार थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 567/2022 धारा 379/411/414 भा0द0वि0 का सफल अनावरण करते हुए वांछित अभियुक्तगण सुरेश कुमार उर्फ शनी पुत्र नीलकंठ नि0 म0नं0 482 रामनगर कालोनी गली नं0 04 कोट खालसा रोड थाना इस्लामाबाद जनपद अमृतसर, पंजाब, साजन शर्मा पुत्र केवल शर्मा नि0 म0नं0 33 गली नं0 07 पीपल वाला शिवाला प्रकाश बिहार बाटला रोड थाना सदर जनपद अमृतसर पंजाब, साहिल पुत्र स्व0 राजेन्द्र ठाकुर नि0 33 सिन्धु कालोनी मजीठा रोड थाना सदर अमृतसर, पंजाब को गुरु गोविन्द सिंह चौक सुरसरि कालोनी सिविल लाइन के पास से गिरफ्तार किया ।





