Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeInternationalदक्षिण कोरिया में सबसे कम प्रजनन दर, तोड़ा रिकार्ड, जानिए- भारत की...

दक्षिण कोरिया में सबसे कम प्रजनन दर, तोड़ा रिकार्ड, जानिए- भारत की क्या है स्थिति

अमेरिका में प्रजनन दर 1.66 और जापान में 1.37 है

न्यूयार्क। दक्षिण कोरिया ने दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकार्ड फिर तोड़ दिया है। बुधवार को जारी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में इस देश की प्रजनन दर घटकर 0.81 रह गई। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल प्रजनन दर और कम हो जाएगी। वर्ष 1970 से प्रजनन दर में गिरावट आ रही है। उस समय प्रजनन दर 4.53 थी। वर्ष 2000 के बाद इसमें तेजी से गिरावट आई। 2018 में प्रजनन दर एक प्रतिशत से भी कम रही। लगातार छह वर्ष से आ रही गिरावट के बाद 2021 में प्रजनन दर घटकर केवल 0.81 रह गई। इस साल यह 0.8 से नीचे आ सकती है।

ये है भारत में जनसंख्‍या बढ़ने की रफ्तार

भारत में कुछ महीनों पहले जारी राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के पांचवें दौर की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कुल प्रजनन दर 2.2 से घटकर 2.0 हो गई है। यह जनसंख्या नियंत्रण उपायों की अहम प्रगति को दर्शाता है। कुल प्रजनन दर (टीएफआर) जिसे प्रति महिला बच्चों की औसत संख्या के रूप में मापा जाता है, राष्ट्रीय स्तर पर एनएफएचएस-4 और 5 के बीच 2.2 से घटकर 2.0 हो गई है। सिर्फ पांच राज्य ऐसे हैं जहां प्रजनन दर राष्ट्रीय औसत से अधिक हैं। ये राज्य हैं-बिहार (2.98), मेघालय (2.91), उत्तर प्रदेश (2.35), झारखंड (2.26) और मणिपुर (2.17)।

अमेरिका और जापान की स्थिति

अमेरिका में प्रजनन दर 1.66 और जापान में 1.37 है। प्रजनन दर प्रजनन वर्ष के दौरान एक महिला से पैदा हुए बच्चों की औसत संख्या है। सरल शब्दों में जिस उम्र के बीच महिलाएं गर्भवती हो सकती हैं उसे प्रजनन वर्ष कहते हें। औसत महिला के प्रजनन वर्ष 12 से 51 वर्ष की आयु के बीच होते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular