Thursday, March 19, 2026
spot_img
HomeMarqueeकांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा का हुआ समापन

कांग्रेस की आजादी की गौरव यात्रा का हुआ समापन

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 9 अगस्त क्रान्ति दिवस से आरंभ हुयी आजादी की गौरव यात्रा आज कांग्रेस जिला मुख्यालय पहुंचने पर संपन्न हुयी। इस दौरान जनपद की पांचों विधान सभाओं में यात्रा का क्षेत्रवासियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र की पांचों विधान सभाओं में 9 अगस्त को प्रारंभ हुई ‘आजादी की गौरव यात्रा’ आज जिला कांग्रेस मुख्यालय पर पहुंचकर संपन्न हुई। पिछले दो दिनों में यात्रा सहारनपुर देहात विधानसभा के जनता रोड क्षेत्र से नगर विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करते हुए भारत माता चौक, भगत सिंह चौक, रायवाला, जैन बाग, वीर अब्दुल हमीद चौक, कुतुबशेर, शारदा नगर, खलासी लाइन, नवीन नगर,  रेलवे क्वार्टर जीपीओ रोड होते हुए आज जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंच कर समाप्त हुई। आज प्रातः यात्रा को वीर अब्दुल हमीद चौक से स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के संरक्षक व पूर्व विधायक सुरेन्द्र कपिल ने झंडी दिखाकर किया रवाना किया। यात्रा के दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली, महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी व सहारनपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रही श्रीमती सुखविंदर कौर की मौजूदगी में शांति नगर क्षेत्र के नेता शिव कुमार उर्फ शिब्बू कर्णवाल ने अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुजफ्फर अली, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य लोगों के बीच जाकर लोगों को आजादी के आंदोलन में कांग्रेस के योगदान व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बलिदान से जोड़ने का था, जिसमें संगठन पूर्णतः सफल हुआ। चौधरी मुज़फ्फर व महानगर अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आगामी 28 अगस्त को महंगाई के विरुद्ध दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की राष्ट्रीय रैली की तैयारियों में जुटने की अपील की। प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, श्रीमती सुखविंदर कौर ने आजादी की गौरव यात्रा को सफल बताते हुए इस तरह के आयोजनों को जनता से जुड़ने का उत्तम माध्यम माना। आजादी की गौरव यात्रा में में मुख्य रूप से अध्यक्षों के साथ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, श्रीमती सुखविंदर कौर, पार्षद सरदार चंद्रजीत सिंह निक्कू, गौरव वर्मा, गणेश दत्त शर्मा, मनीष त्यागी, हरिओम मिश्रा, नरेंद्र शर्मा, धर्मपाल जोशी, सौरव भारद्वाज, धर्मवीर जैन, अशोक शारदा, राजन अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य ओमपाल डाकोंवाली, मुर्सलिन मद्दा, सचिन कांबोज, विशाल भारद्वाज, विक्रम चंदेल, इकराम खान, मोहम्मद आसिफ खान, नीरज कपिल अमरदीप जैन, गुलशेर अल्वी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular