कब्रिस्तान पर अवैध कब्जे को लेकर दिया ज्ञापन
इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के तत्वधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर हाजी इश्तियाक अहमद ने कहा कि जिलाधिकारी को 5 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन दिया गया है।

ज्ञापन में मांगे कुछ इस प्रकार की थी बड़ी ईदगाह बेना झावर के सामने एवं आस-पास स्थित मुस्लिम कब्रिस्तानों में भू माफियाओं एवं अराजक तत्वों द्वारा नाजायज कब्जे कर पक्के निर्माण कर कारखानों एवं मकानों को विक्रय किया जा रहा है एवं किराए पर उठाकर वक्फ संपत्तियों को बर्बाद कर भ्रष्टाचार की माध्यम से पैसा कमाया जा रहा है। मुख्य रुप से उपस्थित हाजी इश्तियाक अहमद, गुफरान अहमद कुरैशी, दिलशाद कुरेशी राजू खान आदि लोग मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





