Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeमानव रहित रेलवे क्राॅसिंग यदि खत्म कर दिये गये होते तो यह...

मानव रहित रेलवे क्राॅसिंग यदि खत्म कर दिये गये होते तो यह हृदय विदारक घटना न होती:अनिल दुबे

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कुषीनगर में मानव रहित रेलवे क्राॅसिंग पर हुये रेल हादसे के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुये कहा कि मानव रहित रेलवे क्राॅसिंग यदि खत्म कर दिये गये होते तो यह हृदय विदारक घटना न होती। उन्होंने इस घटना के लिए रेल प्रषासन को जिम्मेंदारी मानते हुये घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की।
श्री दुबे ने कहा कि पूरे देष में 7701 मानवरहित रेलवे क्राॅसिंग हैं मानव रहित क्राॅसिंग होने के कारण ऐसे रेल हादसे हो रहे है और लोग असमय ही काल के गाल में समा रहे हैं। लेकिन सरकार उन घटनाओं से सबक नहीं ले रही है और मानवरहित क्राॅसिंग बंद नहीं हो रही है और इतना ही नहीं उन क्राॅसिंगों पर तैनात गेट मित्र को भी रेल मंत्रालय द्वारा हटा दिया गया जिससे कारण रेल हादसों की संख्या में वृद्वि हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही वर्ष 2016 में भदोही जिले में भी मानव रहित क्राॅसिंग के चलते हादस हुआ था जिसमें 8 बच्चों समेत 9 लोगो की मौत हो गयी थी। रेलवे की बहुत बडी लापरवाही है जो वर्षो से चली आ रही है प्रतिवर्ष मानव रहित रेवले क्राॅसिंग पर हादसे होते है और हजारों लोग की जाने चली जाती हैं। सरकार को चाहिए की मानव रहित क्राॅसिंग को खत्म करके ब्रिज बनाने चाहिए जिससे यह समस्या समाप्त हो सके और हादसों को रोका जा सके।
श्री दुबे ने केन्द्र और प्रदेष सरकार से मांग की है कि घटना की जांच के लिए एक टीम गठित करते हुये घटना के कारणों का पता लगाया जाय और मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रूपये और घायलों को 5-5 रूपया मुआवजे के रूप में दिया जाय। साथ ही पूरे देष में जितनी भी मानव रहित रेलवे क्राॅसिंग है उनको खत्म करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर ठोस कार्यवाही आरम्भ करें।
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular