Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaआजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बाईक तिरंगा यात्रा में हाथ...

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में बाईक तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लिये युवाओं का जनसमूह उमड़ा

 

 

अवधनामा संवाददाता

पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर रहा:आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल
अयोध्या। भाजपा की बाईक तिरंगा यात्रा में हाथ में तिरंगा लिये युवाओं का जनसमूह उमड़ा। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा महानगर के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था। नाका गांधी आश्रम से हजारों मोटरसाईकिल को समूह को आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने रवाना किया। तिरंगा यात्रा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने किया। बाईक रैली मकबरा, फतेहगंज, चौक, रिकाबगंज होते हुए गांधी पार्क पर जाकर समाप्त हुई। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता प्रस्तुत कर रहा है। जनता में जागरण हो चुका है। हर घर तिरंगा लगाने के लिए आतुर है। अपार जनसमूह तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी निकाल रहा है। ये तिरंगा यात्राएं देश के एकजुट होने का संदेश दे रही है। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोसव के अवसर पर हमें आजादी के अमर शहीदों को याद करना चाहिए। यह आपसी मतभेद भुलाकर राष्ट्र के प्रति खुद को समर्पित करने का समय है। घर घर तिरंगा अभियान ने सम्पूर्ण भारत को एकजुट कर दिया है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि राष्ट्र व समाज के प्रति प्रत्येक व्यक्ति के अपनी जिम्मेदारियों का निवार्हन करना चाहिए। सभी के सामूहिक प्रयासों के बाद भारत पुनः विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर होगा। विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आज भारत आत्मनिर्भरता की राह पर तेजी से अग्रसर है। आतंक के खिलाफ भारत के प्रयासों की सराहना वैश्विक स्तर पर हो रही है। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़ा अपार जनसमूह हमारी सामूहिक शक्ति का परिचायक है। इसी सामूहिक शक्ति के कारण जहां कोविड काल में विकसित देश तक परेशान हो गये। परन्तु भारत इस पर विजय प्राप्त करने में सफल रहा। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष रवि सोनकर, बालकृष्ण वैश्य, आलोक द्विवेदी, नंद कुमार सिंह, शैलेन्द्र कोरी, राम कुमार सिंह राजू, परमानंद मिश्रा, प्रतीक श्रीवास्तव, तिलकराम मौर्या, डा राकेश मणि त्रिपाठी, विशाल सिंह बाबा, रवि शर्मा, गिरीश पाण्डेय डिप्पुल, आकाश मणि त्रिपाठी, सार्थक तिवारी,  प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।
बाक्स
 आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रुदौली में  बुधवार  को भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस तिरंगा यात्रा को भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवीयों सहित स्कूली बच्चों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। गाजे बाजे के साथ भारी संख्या में जनप्रतिनिधी, समाजसेवी सहित नंद किशोर हायर सेकंडरी स्कूल के बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए । नगर स्थित शहीद स्मारक पार्क से निकाली गई यह तिरंगा यात्रा कटरा, नवाब बाज़ार, टेढ़ी बाज़ार, मंगल बाज़ार, कोठी होते हुए पुनः शहीद स्मारक पार्क पहुँची। इस दौरान यात्रा में शामिल लोग डीजे पर बज रहे देश भक्ति गीतों पर थिरकते नजर आए । टेढ़ी बाज़ार में बृजेश वैश्य व कोठी में शिव प्रकाश कसौंधन ने फूल बरसाकर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अमृत महोत्सव के तहत तीन दिन तक प्रत्येक घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजलि है जिनकी मेहनत और बलिदान के बल पर आज हम आजादी की हवा में सांसें ले रहे हैं। वहीं भाजयुमो नगर अध्यक्ष संदीप नवीन शुक्ला ने नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न भागों में 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को जागरूक किया।  तिरंगा यात्रा में जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार पांडेय “खुन्नू”, अशोक कसौंधन, शेखर गुप्ता, समाजसेवी संजय अग्रवाल, चंद्रभानु पासवान, दुर्गेश श्रीवास्तव, राज किशोर सिंह, पंकज शर्मा,  रामजी अग्रवाल, सभासद राम सनेही लोधी, सभासद कुलदीप सोनकर, आशीष वैश्य, बुधरामलोधी, उमाशंकर कसौंधन, विश्वनाथ तिवारी, हिमांशु गर्ग, सरिता बंसल, रोहित कौशल, मनीष चौरसिया, मनीष वैश्य, श्यामजी वैश्य, मनीष आर्य,  हनुमान मिश्रा, वागीश शर्मा व आयुष्मान गुप्ता सहित नंदकिशोर व नेशनल स्कूल के बच्चे भी शामिल थे। इस दौरान क़िला चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार यादव के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल द्वारा सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद नजर आयी। ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular