Monday, March 23, 2026
spot_img
HomeMarqueeराष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाइयों में खुशी की...

राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू की जीत पर भाजपाइयों में खुशी की लहर

 

अवधनामा संवाददाता

एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाया जश्न
कुशीनगर। राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू के निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जनपद के सभी मण्डलों में जश्न मनाया। उनके निर्वाचन पर भाजपाइयों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर एवं अबीर लगाकर खुशी का इजहार किया।
जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि जिला महामंत्री सुदर्शन पाल और जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के बीच मिठाई बांटकर जश्न मनाया। इसी प्रकार जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय कसया देहात मण्डल, जिला महामंत्री राणा प्रताप सिंह मथौली मण्डल, जिला मंत्री बलिराम यादव कुबेर स्थान मण्डल, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल पिपरा बाजार मण्डल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द पडरौना देहात मण्डल में, किसान मोर्चा जिला मंत्री मोहन प्रसाद खरवार कठकुइंया के सेमरा हर्दो, जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता और सुषमा शर्मा कप्तानगंज में, जिला मंत्री अतुल श्रीवास्तव और रामसागर कुशवाहा तमकुहीराज में, जिला उपाध्यक्ष मनोज जायसवाल खड्डा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश राय और दिवाकर मणि त्रिपाठी तुर्कपट्टी में, जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल कुशीनगर में कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न स्थानों पर मिठाई बांटकर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जश्न मनाया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular