Tuesday, March 10, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसांसद व जिपं अध्यक्ष ने किया वृहद गौ संरक्षण केंद्र का उद्घाटन

सांसद व जिपं अध्यक्ष ने किया वृहद गौ संरक्षण केंद्र का उद्घाटन

 

 

अवधनामा संवाददाता 

बाराबंकी। विधानसभा कुर्सी के विकास खण्ड निन्दूरा के अंतर्गत ग्राम अगासंड में वृहद गौ संरक्षण केंद्र का उद्घाटन लोकसभा बाराबंकी के सांसद उपेन्द्र सिंह रावत, विधानसभा कुर्सी के विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत द्वारा संयुक्त रूप में किया गया।
इसी क्रम में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज विधानसभा कुर्सी के अंतर्गत ग्राम पंचायत हाजीपुर के ग्राम मोहनपुर के अमृत सरोवर डांडी तुला मोहनपुर के सुन्दरीकारण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिले सांसद उपेन्द्र सिंह रावत तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में साकेंद्र प्रताप वर्मा उपस्थित रहें। उक्त अमृत सरोवर का निर्माण पन्द्रहवां वित्त आयोग (टाइड फण्ड) योजनान्तर्गत जिला पंचायत बाराबंकी के द्वारा किया जायेगा। इस अवसर पर  बी.डी.ओ., पशु चिकित्सा अधिकारी , मंडल अध्यक्ष विनय मौर्या, प्रदीप रावत, शिव विशाल सिंह, मुनवा महाराज, रंजीत लोधी, राम कुमार , नैटू सिंह, दिनेश तोमर, नितिन मौर्या, अरविन्द मौर्या ,श्रीश रावत सहित अन्य लोग उपस्थित रहें ।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular