HomeMarqueeआधार कार्ड बनवाने के नाम पर जमीन की कराई रजिस्ट्री

आधार कार्ड बनवाने के नाम पर जमीन की कराई रजिस्ट्री

आधार कार्ड बनवाने के नाम पर ज़मीन की कराई रजिस्ट्री,हड़कम के बाद भू माफ़ियाओं पर मुक़दमा दर्ज
जौनपुर: ज़िले के बदलापुर तहसील क्षेत्र के सरोखनपुर गांव में 10 अप्रैल को एक 68 वर्षीय बुजुर्ग रामलखन गुप्ता से एक भू-माफिया ने फर्जी तरीके से आधार कार्ड के नाम पर जमीन रजिस्ट्री करा ली थी।
इस मामले में थाने में रजिस्ट्री कार्यालय के बैनामा लेखक सहित छह आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
गौरतलब हो कि रामलखन और उनकी दो बेटियां सीता और रीता व मानसिक रूप से विक्षिप्त नाती तुफानी ने 9 अप्रैल को उस समय दर्जनों ग्रामीणों के साथ एसडीएम के पास पहुंचे और शिकायत किया कि उनकी टाउन एरिया की सभी कीमती जमीन पड़ोसी कोटेदार का पुत्र कमलेश पुत्र बुदुल हड़प लिया है।
पीड़ितों की शिकायत पर बदलापुर एसडीएम ने थानाध्यक्ष को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
गुरुवार को आरोपित कोटेदार का पुत्र कमलेश पुत्र बुदुल, गवाह कमल बहादुर पुत्र दिलीप चंद्र, वसीला, नवीस, रजिस्ट्री कार्यालय में बैनामा लेखक दुर्गा प्रसाद पाण्डेय के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 1860 के तहत 419, 420, 467, 468, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
पीड़ित सीता और रीता के मुताबिक ग्राम निवासी कोटेदार बुदुल का पुत्र कमलेश उर्फ बबलू ने उनके पिता रामलखन को अपने घर बुलाकर आधार कार्ड बनवाकर राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने की बात कहकर घर से अस्पताल के पास ले गये और वहां से एक बोलेरो गाड़ी में बैठा कर फत्तूपुर रेलवे क्रासिंग के पास चाय की दुकान पर ले गये और कुछ देर बाद फिर बदलापुर तहसील में ले जाकर बिना कुछ पूछ ताछ किए और नौ जगहों पर अंगूठा का निशान लगवाकर फोटो खींचकर घर छोड़ दिए।
पीडि़त रामलखन गुप्ता ने सारी घटना की जानकारी अपने परिवार व भतीजे को दिए तो लोगों ने शक के आधार पर रजिस्ट्रार आफिस में पहुंचकर नकल निकलवाया तो पता चला कि तीन अप्रैल 18 को ही उक्त गांव के ही कमलेश उर्फ बबलू के द्वारा रामलखन की टाउन एरिया की सभी कीमती जमीन मुवाइदा रिजिस्ट्री लिखा ली गई है।
फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुट गयी है।
सभी फरार बताये जा रहे है। वहीं रजिस्ट्री कार्यालय में तैनात बैनामा लेखक भी आज कार्यालय नहीं आया था।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular