Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeअपना दल ने संविधान बचाओ केंद्र सरकार हटाओ को लेकर दिया धरना

अपना दल ने संविधान बचाओ केंद्र सरकार हटाओ को लेकर दिया धरना

अपना दल ने संविधान बचाओ केंद्र सरकार हटाओ को लेकर दिया धरना
कानपुर महानगर। अपना दल के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राम सिंह राजपूत की अध्यक्षता में नानाराव पार्क स्थित संविधान बचाओ केंद्र सरकार हटाओ के तहत धरना प्रदर्शन किया गया। राष्ट्रपति कुश संबोधित बाज सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामसिंह राजपूत से कहा कि देश आज विषम परिस्थितियों के दौर से गुजर रहा है। और केंद्र की वर्तमान सरकार विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए कभी आरक्षण पर प्रहार करती है।
तू कभी दलित एक्ट पर तथा कभी दलित एक्ट बनाम सवर्ण को निष्प्रभावी बनाने की पैरवी करती है। और कभी गाय गोबर मंदिर मस्जिद का मामला उछाल कर धार्मिक उन्माद फैला कर जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश करती है। और देश की जनता सरकार के झूठे वादों से त्रस्त है। मुख्य रुप से उपस्थित राम सिंह राजपूत अकील अहमद खान, जय शंकर कसेरा, राकेश शर्मा, रामेंद्र विश्वकर्मा, संजय राजपूत, संजय पाल हीरालाल मनीष पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular