Sunday, May 31, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAzamgarhप्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रति प्रयास ने किया आम जन को जागरूक

प्रतिबंधित पॉलिथीन के प्रति प्रयास ने किया आम जन को जागरूक

 

अवधनामा संवाददाता

आजमगढ़। पॉलिथीन को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किए जाने के बाद निरंतर जागरूक किए जाने का क्रम जारी है। बुधवार को प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा अपने नीबी स्थित कैम्प कार्यालय के समीप निशुल्क बैग वितरित कर आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही पालिथीन से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।
प्रयास अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि पॉलिथीन प्रदूषण का बहुत बड़ा स्त्रोत बन चुका है। सरकार के इस प्रयास को सार्थक किए जाने की जिम्मेदारी भी हम सभी की है। श्री सिंह ने आगे बताया कि किसी भी कार्य में सारी जिम्मेदारी सरकार की ही नहीं होती है। हर व्यक्ति को अपने हिस्से का कार्य जिम्मेदारी से करना होगा, समाज के जागरूक लोग आगे आवें तथा जन-जन मैं जागरूकता फैलाते हुए पर्यावरण को संरक्षित, सुरक्षित करने के प्रयासों के बारे में आमजन को बताएं।
डॉ वीरेंद्र पाठक ने कहाकि अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन जारी रखते हुए संगठन इस सरीखे के जागरूकता कार्य को अपने स्तर से निरंतर चट्टी चौराहे पर जारी रखेगा। कार्यक्रम में छोटे-छोटे नन्हे मुन्ने बच्चों ने भी भाग लिया। श्री सिंह ने लोगों से अपील किया कि कभी भी बाजारों में खरीदारी के लिए निकले तो छोला लेकर निकले और पालिथीन देने वाले या प्रयोग करने वाले दुकानदारों,ग्राहकों को जागरूक करें।
इस अवसर पर राजीव कुमार शर्मा, डॉ वीरेंद्र पाठक, चंद्रप्रकाश, नेहाल विश्वकर्मा, आर्या सिंह के साथ तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular