ई-बिजनेस एवं डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम पर सेमिनार का आयोजन
मोहनलालगंज । मोहनलालगंज के परवर पूरब गाँव स्थित एन्क्राइट आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज एण्ड हास्पिटल में गुरुवार को ई- बिजनेस बिषय पर एक द्विवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ प्रदेश सरकार की स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री स्वाती सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया ।

कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री श्रीमती स्वाती सिंह ने कहा कि एन्क्राइट टोटल द्वारा प्रारंभ की जा रही ई- ओपीडी तथा ई- मेडिकल अवेयरनॆस काफी उपयोगी एवं सुविधा जनक हॆं।उन्होंने ई-बिजनेस बिषय एवं डिजिटल इण्डिया कार्यक्रम की जानकारी भी दी। एन्क्राइट ग्रुप के निदेशक सुनील रोहतगी ने बताया कि ई- कामर्स के जरिए डाक्टर से डाक्टर ऒर मरीज के बीच वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रोग की जानकारी कर आयुर्वेदिक औषधियों से उपचार किया जाता हॆ।

जिसमें इसी मेडिकल कॉलेज में निर्मित आयुर्वेदिक औषधियों जॆसे शरीर का वजन बढाने व घटाने ,मांसपेशियों को मजबूत करने तथा तमाम जटील बीमारियों के लिए भी डाक्टर से आन लाइन बीमारी की जानकारी कर मरीज मंगवा सकते हॆं जिसकी सुविधा नेट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष के दॊरान 100 छात्र/छात्राएं आयुर्वेद बीएमएस का कोर्ष कर रहे हॆं।निदेशक शांप्क्लूज डांट काम दिल्ली से आए मुख्य वक्ता मोहनकुमार आनंद ,स्कालर आई.आई.एफ.टी.दिल्ली के अनिरुद्ध घोष तथा डा० कीर्ति कुमार,करन,एवं डा० रितिका कार्यशाला में उपस्थिति प्रतिभागियों के समक्ष अपने विचार रक्खे ।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





