फर्जी मुकदमों में जेल भेजने के विरोध में दिया धरना
कानपुर महानगर। बहुजन क्रांति मोर्चा के तत्वाधान में जिला संयोजक सोनेलाल गौतम की अध्यक्षता में नानाराव पार्क अंबेडकर प्रतिमा स्थित धरने का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए सोने लाल गौतम ने बताया कि उपयुक्त संगठन के राष्ट्रव्यापी आवाहन पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम 1989 में किये गये संशोधन के विरोध में 2 अप्रैल को भारत बंद के बाद उत्तर भारत में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा निर्दोष लोगों को घर से उठाकर हर जीव कदमों में जेल भेजने के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

सोनेलाल गौतम ने कहा कि हमारी लड़ाई बहुजन समाज के हित में है। हम किसी के साथ अन्याय के समर्थक नहीं है। परंतु केंद्र एवं राज्य सरकार माननीय न्यायालय में उपयुक्त पैरवी न करके मनगढ़ंत तत्त्वों के आधार पर माननीय न्यायालय ने निर्णय दिया है। उसका हम सम्मान पूर्वक विरोध करते हैं। क्योंकि न्यायालय को किसी भी कानून में परिवर्तन करने का अधिकार नहीं है। यह अधिनियम हमारे साथ होने वाले जातिगत व्यवहार को रोकने का काम करता है। धरने में मुख्य रुप से सोनेलाल गौतम, रंजीत राव, अजीत राजपूत, राजकुमार, प्रेम नारायण, राम स्वरूप, व रामचंद्र आदि लोग मौजूद रहे

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





