जन पीड़ा को जबरियन दबा रही है भाजपा : कम्युनिस्ट पार्टी
कानपुर महानगर। शहर में भारत की कमुनिस्ट पार्टी मार्कसवादी के आवाहन पर नगर के जनपक्षधर सामाजिक संगठनों ने फूलबाग स्थित गांधी प्रतिमा से सम्पूर्ण भारत में हो रही घटनाओं का विरोध करते हुए पुलिसिया जांच को पीड़ितों के विरुध बताते हुए दोषी पुलिस वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की मांग की। भारतीय कमुनिस्ट पार्टी ने वर्तमान सरकार पर ये आरोप लगाया के उनके शासन में न्याय के लिये उठी आवाजों को दबाया जा रहा है जो देश की जनता के लिये हितकर नहीं है। जो लोग अपने ऊपर हुये अत्याचारों के लिये आवाज उठाते है अपराधी उन्हें दुनिया से उठाने का काम कर रहे है।

जिसका जीता जागता उदाहरण उन्नाव की बलात्कार वाली घटना है। ऐसा नहीं है ये कोई पहली घटना है इसके पहले उन्नाव में ही एक दलित बालिका को जिंदा जला दिया गया था। ऐसा ही मामला देवरिया में एक बलात्कार पीड़ित के पिता को पेड़ पर टांग कर उसकी हत्या करने का आरोप था और इन सभी मामलों की जांच में पुलिस भी कहीं न कहीं आरोपियों की साथी रही है। कमुनिस्ट पार्टी के सदस्यों का कहना था अब ये सब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा अब सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर तीव्र आंदोलन सरकार के खिलाफ चलाये जायेंगे। पार्टी ने भाजपा पर ये आरोप भी लगाया की भाजपा द्वारा कैराना लोकसभा चुनाव के पूर्व सरकार मुजफ्फर नगर में पलायन सूची बनाकर वोटों का ध्रूविकरण कर रही है।
आज हुए कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रताप साहनी, गोविन्द नारायन, उमाकान्त, शिवा जी नीलम तिवारी आदि कई लोग मौजूद थे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





