Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiपौधरोपण का लक्ष्य 97820, रोपित किये गए 69200 पौधे

पौधरोपण का लक्ष्य 97820, रोपित किये गए 69200 पौधे

 

अवधनामा संवाददाता

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। पौधरोपण महाभियान के तहत क्षेत्र की समस्त ग्राम पंचायतों के साथ ही परिषदीय विद्यालयों एवं धार्मिक स्थलों तालाबों पर पौधे लगाए गए।
देव बृक्ष पारिजात धाम बरौलिया के परिसर में उतर प्रदेश प्रशिक्षण एकेडमी की निदेशक मीना शर्मा एवं डीएफओ रुस्तम परवेज ने पीपल जामुन आदि के पेड़ लगा कर अभियान का शुभारंभ किया। पौधरोपण से पूर्व वरिष्ठ आईएएस मीना शर्मा ने देव बृक्ष पारिजात के दर्शन पूजन कर परिवार के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी सुबोध कुमार शुक्ला दिलीप कुमार गुप्ता सहायक वनाधिकारी आदि उपस्थित रहे। इसी प्रकार बदोसरांय प्राथमिक विद्यालय में रामनगर विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता आदित्य सिंह टाइगर  मंडल अध्यक्ष संतोष पांडेय  अमित राम जी ग्राम प्रधान निसार मेहंदी प्रधानाध्यापक अभिषेक सिंह ने समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ पेड़ लगाए। खंड विकास अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम पंचायत मौलाबाद ब्लाक प्रमुख रेनू वर्मा ने हजरतपुर में प्रधानों के साथ पौधे रोपित किये। विकास खंड सिरौलीगौसपुर क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्य 97820 के सापेक्ष 69200 पौधे मंगलवार को लगाए गए। इस सम्बन्ध में एपीओ राघवेन्द्र पान्डेय ने बताया कि बाढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायतों को छोड़कर प्रत्येक ग्राम पंचायत में 1800 पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विकास विभाग द्वारा कुल 129568 पेड़ दस दिन में लगाए जाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular