HomeMarqueeहुसैनपुर प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

हुसैनपुर प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

ज़िलाधिकारी माला श्रीवास्तव से प्रभावित हो अब रोज़ स्कूल आयेगी गौरी
हुसैनपुर प्राथमिक विद्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
बहराइच। जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने विकास खण्ड तेजवापुर अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय हुसैनपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर, रसोई घर में समुचित साफ-सफाई न पाये जाने पर नाराज़गी व्यक्त करते हुए परिसर एवं रसोई घर को साफ-सुथरा रखने के निर्देश दिये। रसोई घर में उपलब्ध तेल व मसाले एक्सपायरी डेट के पाये जाने पर सामग्री की सैम्पुलिंग कराकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी से इसकी जाॅच कराये जाने का निर्देश दिया। विद्यालय परिसर में स्थपित हैण्डपम्प के पानी की समुचित निकासी न पाये जाने पर नाली निर्माण तथा हैण्डपम्प के आसपास पर्याप्त साफ-सफाई रखने तथा अतिरिक्त कक्ष के दरवाज़े को बदलवाये जाने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने शिक्षा की गुणवत्ता परखने के लिए कक्षा 02 में मौजूद छात्र-छात्राओं से गुड आफ्टर नून बोलने को कहा। छात्र-छात्राओं द्वारा सही ढंग से न बोल पाने पर डीएम ने स्वयं छात्रा का उच्चारण शुद्ध कराया। विद्यालय में अंग्रेज़ी विषय की शिक्षिका भी जिलाधिकारी के मानक पर खरी नहीं उतर सकी। जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को निर्देश दिया कि शिक्षकों का टेस्ट कराया जाय। इस अवसर पर नियमित स्कूल न आने वाली छात्रा गौरी को जिलाधिकारी ने स्कूल आने के लिए प्रेरित किया। मौके पर मौजूद गौरी की माता को जिलाधिकारी ने शिक्षा का महत्व समझाते हुए अपील की कि अपनी बच्ची को नियमित रूप से स्कूल भेंजे।
निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापिका नसरीन अंसारी, सहायक अध्यापिका अनीता सिंह, शिल्पी सिंह, दीपा रानी, प्रियंका शाक्य तथा शिक्षा मित्र तनूजा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत विद्यालय में निर्धारित मीनू के अनुसार रोटी-दाल बच्चों को दिया गया था। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर एसपी शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी डा. अमर कान्त सिंह मौजूद रहे।
अतहर महेंदी की रिपोर्ट 
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular