पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक के बीच हुई तकरार
सपा ग्रामीण कार्यालय में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया के बयान के दौरान आक्रोषित हो उठे पूर्व विधायक सतीश निगम
गरमागरम बहस के कारण बीच में ही बंद हुई मासिक बैठक
कानपुर नगर, समाजवादी पार्टी ग्रामीण की दिशा बीते कई माह से ठीक नही है, नये अध्यक्ष बनने के साथ ही सपा ग्रामीण में कई बडे चेहरे भावहीन हो चुके है। सूत्रो की माने तो अभी तक आगामी लोकसभा के चुनाव को देखते हुए कोई शुरूआत नही हो सकी है। फिलहाल बुधवार को सपा ग्रामीण कार्यालय में मासिक बैठक थी। इस बैठक में सपा के पूर्व मंत्री तथा बडे नेता शिव कुमार बेरिया के साथ पूर्व विधायक कल्यानपुर सतीश निगम उपस्थित थे।

बुधवार को सपा ग्रामीण कार्यालय नवीन मार्केट में मासिक बैठक का आयोजन था साथ ही पदाधिकारियों ने नये अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह यादव के कार्यकाल के 100 दिन बीतने पर उन्हे सरप्राईज देना चाहते थे। फिलहाल बैठक में पूर्व मंत्री शिव कुमार बेरिया तथा पूर्व विधायक सतीश निगम के साथ अन्य नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने उदबोधन के दौरान मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि सपा में कुछ चवन्नीछाप लोग शामिल हो गये है जिससे पार्टी की स्थिति पर असर पडेगा। इसी बीच इसका विरोध करते हुए विधायक सतीश निगम ने कहा कि पार्टी में बसपा व भाजपा के लोगो को शामिल किया गया है। कहा कि भाजपा के लोग पार्टी में आये है पार्टी की अच्छाईयों को समझकर वना केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकारी है और ऐसे में कोई भाजपाई अपनी पार्टी क्यों छोडना चाहेगा। इसी बात को लेकर मंत्री और विधायक में गरमागरमी बढ गयी। थोडी देर बाद मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कहा कि उनका अपमान हुआ है तथा आज के बाद वह ग्रामीण पार्टी कार्यालय नही आयेंगे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





