Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeजर्जर मकान गिरने से दबकर एक की मौत, दूसरा गम्भीर

जर्जर मकान गिरने से दबकर एक की मौत, दूसरा गम्भीर

 

अवधनामा संवाददाता

कसया नगर के वार्ड नं0 21 बुद्धनगरी का मामला
कुशीनगर। कसया नगर के वार्ड नंबर 21 बुद्घ नगरी विशुनपुरा के पास शुुक्रवार की सुबह एक जर्जर मकान भर भराकर गिर गया। मलबे में दबने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से किसी तरह मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। वहां एक की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विशुनपुरा स्थित कुशीनगर पुलिस चौकी के पास एक पुराने मकान में नागेंद्र प्रसाद कपड़ा प्रेस करने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह विशुनपुरा निवासी रामनगीना सिंह अपना कपड़ा लेने आए थे। उसी समय पहले से जर्जर हो चुका यह मकान भरभराकर ध्वस्त हो गया। इसके मलबे में नागेंद्र और रामगीना दोनों दब गए। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने जेसीबी के जरिए मलबा हटाकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भेजवाया। वहां रामनगीना की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं इलाज के बाद नागेंद्र प्रसाद की हालत ठीक बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक नागेंद्र प्रसाद को हल्की चोट आई है। उधर रामनगीना सिंह के मौत होने की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मचा गया। एसओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि एक जर्जर मकान ध्वस्त हो गया है। इसके मलबे में दबने से एक की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति को चोटें आई हैं। मृतक रामनगीना का शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular