एडीएम प्रशासन ने किया तहसील क्षेत्र का निरीक्षण
मोहनलालगंज मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र का निरीक्षक करने पहुंच एडीएम प्रशासन ने कई क्षेत्रों का निरीक्षण कर कार्य योजनाओं एवं प्रगति आख्या मांगी। जिसमें वर्तमान समय में गेहूं कटाई की नई तकनीक के निरीक्षक के साथ पुरातात्विक विभाग द्वारा उत्खन्न स्थल का भी निरीक्षण किया। एडीएम प्रशासन को तहसील क्षेत्र के निरीक्षण कराने के हेतु तहसील प्रशासन के ओर से तहसील व उनकी टीम भी लगी रही।मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र का औचक निरीक्षण करने पहुंच एडीएम प्रशासन की मौजूदगी कार्य योजनाओं से लेकर उनकी प्रगति आख्या का निरीक्षक करते रहे।

इसके बाद हुलास खेडा में पहुंच कर गेहूं की नई तहनीक से क्राॅप कटिंग अपने सामने करायी और उसकी सफाई कराकर उत्पादन क्षमता का अपने मौजूदगी में आंकलन किया। इसके बाद हुलास खेडा में ही पुरातात्विक स्थल पहुंच उत्खन्न स्थल का निरीक्षक भी किया। एडीएम प्रशासन को निरीक्षक कराने में तहसील प्रशासन की ओर तहसीलदार शंभू शरण अपने टीम के साथ रहे। जिसमें मोहनलालगंज के हुलासखेङा में गेहूँ की क्राप कटिगं कराकर उत्पादन क्षमता का एडीएम(प्रशासन)की मौजूदगी में आकलन कराया और इसके बाद हुलासखेङा उत्खन्न स्थल के निरीक्षण भी कराया।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





