250 ग्राम अवैध गांजा व चोरी के समान के साथ 3 आरोपी को पुलिस ने दबोचा
जौनपुर:पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर जौनपुर के पर्यवेक्षण में प्र0नि0 थाना जफराबाद मय हमराही कर्मचारीगण के दिनांक 09.04.18 को सेवई नाला़ पर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग में मामूर थे कि वहीं पर पूर्व से रवाना सुदा उ0नि0 श्री राजेश बहादुर सिंह व उ0नि0 श्री शिवपूजन भी मिले जिनसे अपराध की रोकथाम व अपराधियों की तलाश के बारे में वार्ता की जा रही थी कि उसी समय पुलिस को मुखबिर खास द्वारा सूचना मिली कि एक व्यक्ति कमरूद्दीनपुर मोड़ पर नाजायज गांजा के साथ खड़ा होकर बेंचने के लिए जनता के लोगों से वार्ता कर रहा है इस सूचना पर पुलिस विश्वास करके मय हमराहियान मय मुखबिर खास के उसके बताये हुए स्थान के लिए रवाना हुए कि जैसे ही पुलिस टीम कमरूद्दीनपुर मोड़ के करीब पहुचे थे कि मुखबिर खास ने खड़े हुए व्यक्ति की तरफ इशारा करके हट बढ़ गया कि पुलिस वाले खड़े व्यक्ति के करीब पहुचे तो वह पुलिस टीम को आते देख कर घबड़ा गया और गाड़ी से पीछे मुड़ कर भागना चाहा कि किन्तु पुलिस टीम द्वारा वहीं पर घेर कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये व्यक्ति से नाम पता पूछा गया तो अपना नाम सुनील कुमार हरिजन पुत्र राजेन्द्र निवासी ग्राम लेवरूआ थाना चन्दवक जिला जौनपुर बताया । भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब हमारे मोटर साइकिल की डिग्गी में नाजायज गांजा है जिसको बेंचने के फिराक में खड़ा था, आप लोगों को आता देख कर पकड़े जाने के डर से भाग रहा था कि पकड़ा गया। उसकी मो0सा0 हीरो होण्डा पैसन प्लस बरंग लाल/काली रजिस्टेशन नं0 यूपी 62 एल 1349 की डिग्गी खोलवा कर देखा गया तो एक सफेद रंग के प्लास्टिक के झोले मे करीब एक किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा बरामद हुआ। अन्य अपराधों के बारे में पुलिस नें कड़ाई से पूछतांछ करने पर बताया कि दिनांक- 10/11.3.18 की रात्रि में मैने अपने साथी क्रमशः नान्हू विश्वकर्मा उर्फ विजय प्रकाश पुत्र स्व0 रामसमुझ निवासी शेख अशरफपुर थाना खुटहन जौनपुर एवं अंकित हरिजन पुत्र विरेन्द्र निवासी चकरा थाना चन्दवक जौनपुर के साथ मिल कर थाना जफराबाद क्षेत्र में दो स्थानों पर नकब लगा कर चोरी किया था जिसमें पहली चोरी सरैया मोड़ पर स्थित प्रदीप मेडिकल स्टोर में तथा दूसरी चोरी प्रा0 पा0 अहमदपुर में चोरी किये थे। इसके पूर्व हम तीनो ने मिल कर कचगांव यूनियन बैंक के सामने से एक हीरो होण्डा मो0सा0 यूपी 62 जेड 5766 की भी चोरी किया था । इसके अतिरिक्त हम लोगों थाना लाइनबाजार क्षेत्र में कुंवरदह चौराहे के पास स्थित मोबाइल की दुकान के शटर का ताला तोड़ कर लैपटाप, इनवर्टर, बैट्री आदि की चोरी किया था। उपरोक्त सभी चोरी किये गये सामानों में से कुछ सामान हम लोगों ने आपस में बांट लिया था तथा कुछ सामान हम लोगों ने अलग अलग स्थानों पर कबाड़ियों को बेंचा था। आप कहें तो चल कर चोरी का सामन बरामद करा सकता हूँ। सुनील कुमार उपरोक्त की निशानदेही पर अभियुक्त के किराये के मकान ग्राम मेहरा थाना गौरा बादशाहपुर से सरैया मोड़ मेडिकल स्टोर से चोरी किया हुआ एलईडी टीवी, व साबुन,तेल,टूथपेस्ट, क्रीम, पावडर आदि सामान एवं प्रा0वि0 अहमदपुर के किचन से चोरी किया हुआ एक अदद बड़ा भगौना बरामद हुआ। इसके बाद सुनील कुमार उपरोक्त की निशानदेही पर ग्राम कचगांव माधोपट्टी स्थित प्रवेश गुप्ता व राजेश गुप्ता पुत्रगण इमरती गुप्ता के दुकान/मकान से सरैया मोड़ स्थित मेडिकल स्टोर एवं कुवरदह थाना क्षेत्र लाइनबाजार से चोरी किया गया दो इनवर्टर बरामद हुआ । इसके बाद अभि0 सुनील कुमार की ही निशानदेही पर ग्राम चांदपुर थाना क्षेत्र लाइनबाजार स्थित रहमतउल्ला कबाड़ी की दुकान से एक अदद बैट्री सम्बन्धित थाना लाइनबाजार जौनपुर बरामद हुआ। पुलिस नें सुनील कुमार से पूछतांछ की उसके द्वारा बताया गया कि यूनियन बैंक कचगांव के सामने से जो मोटर साइकिल हम लोगों चोरी किया थे उसके पार्ट्स को अलग अलग काट कर बिहार बार्डर पर ले जा कर कबाड़ी को बेंच दिया था किन्तु उक्त कबाड़ी का नाम एवं स्थान का नाम याद नही है।

बरामद सामानों का विवरण-
1- मु0अ0सं0 54/2018 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट- एक किलो 250 ग्राम नाजायज गांजा
2-मु0अ0सं0 36/2018 धारा- 457/380 भादवि थाना जफराबाद जौनपुर-एक अदद एलईडी टीवी , एक अदद इनवर्टर 2- तेल, साबुन, क्रीम, पावडर, टूथपेस्ट आदि 3-एक अदद आला नकब सबरी
3-मु0अ0सं0- 37/2018 धारा 457/380 भादवि थाना जफराबाद- एक अदद बड़ा एल्यूमोनियम
4- मु0अ0सं0- 25/18 धारा457/380 भादवि थाना लाइनबाजार जौनपुर- एक अदद इनवर्टन व एक अदद बैट्री
5- मु0अ0सं0-55/18 धारा 207 एमवी एक्ट एवं अपराध में प्रयुक्त एक अदद मो0सा0 हीरो होण्डा प्लस नं0 यूपी 62 एल 1349
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम के सदस्य-
1- श्री धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय,प्रभारी निरीक्षक थाना जफराबाद जौनपुर।
2- उ0नि0 श्री राजेश बहादुर सिंह,उ0नि0 श्री शिवपूजन थाना जफराबाद जौनपुर।
3- का0 बिहंगल यादव, प्रशान्त पाण्डेय, विरेन्द्र सिंह,राणा प्रताप सिंह थाना जफराबाद जौनपुर। मौजूद रहे।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





