आंधी और पानी से चरमराई शहर की बिजली व्यवस्था
कानपुर महानगर। कल की बीती रात कानपुर सहित उत्तर प्रदेश में आंधी तूफान के साथ बारिश हुई। मौसम में अचालक बदलाव उत्तर प्रदेश के ऊपर बनी चक्रवाती हवाओं के कारण आंधी आई। आंधी के साथ चली तेज हवाओं के कारण कानपुर में केस्कों द्वारा कई फीडरों को बंद कर दिया गया वहीं शहर में कई स्थानों पर पेड भी गिरे। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दो तीन दिनों में चक्रवात फिर बन सकता है और आंधी के साथ बारिश हो सकती है। इस आंधी के कारण किसानो की फसलें चैपट हो गयी है। इस बार आम की पैदावार अच्छी है लेकिन आंधी के कारण कच्चे आम टूट गये। यदि दो-तीन बार और मौसम बदलता है तो किसानो को नुकसान होगा।

बढती गर्मी के बीच शुक्रवार रात 12 बजे के बाद मौसम अचानक बदल गया। तेज व ठण्डी हवाओ के चलने से उमस समाप्त हो गयी। वहीं एक बजे तेज आंधी के साथ आसमान में गरज के साथ बारिश भी शुरू हो गयी, इस कारण कानपुर सहित आसपास के कई जिलों में बिजली गुल हो गयी। कानपुर में आंधी चलने पर फाल्ट न हो इस लिए कानपुर केस्कों नेक ई फीडरों को बंद कर दिया। शनिवार की सुबह कई इलाको में बिजली आई जिससे लोगों को पानी भी नही मिल सका। मौसम विभाग द्वारा बताया गया कि प्रदेश में चक्रवात बनने के कारण यह तूफान आया है और आने वाले दो-तीन दिन में ऐसा फिर हो सकता है। तूफान के कारण शहर में कई स्थानो में जहां पेड गिरने की सूचना है वहीं जनपद में किसानो की खडी लगभग एक चैथाई फसले चैपट हो गयी है, जिससे किसाने परेशान हो उठा है। दूसरी तरफ आम को इस तेज तूफान ने ज्यादा नुकसान पहुंचाया। इस बार आम की बौर काफी है और माना जा रहा था कि इस वर्ष आम सस्ता होगा लेकिन तेज हवाओं के कारण कच्चे आम टूट कर गिरे है। आम के बागबानो ने बताया कि यदि मौसम इसी प्रकार पलटता रहा तो आम की फसल को खासा नुकसान पहुंचेगा। फिलहाल प्रदेश में हवाओं को जो चक्रवात बन रहा है उससे यही संभावना है कि अभी आंधी और बारिश फिर हो सकती है|

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





