2016 से वांछित चल रहा इनामी बदमाश पीजीआई पुलिस ने किया गिरफ्तार
मोहनलालगंज। पीजीआई थाना क्षेत्र तेलीबाग कस्बे के शनि देव मन्दिर के पास से पुलिस ने 2016 में हुए, ट्रक लूट में वांछित पाँच हजार रुपए के इनामी बदमाश को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरिकेश वर्मा उर्फ कल्लू,उर्फ लाल बहादुर, पिता का नाम स्व. रामनरेश वर्मा, निवासी ग्राम करनपुर खूजी,थाना कन्हई ,जनपद प्रताप गढ़ को तेलीबाग चौराहा स्थित शनिदेव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,।आरोपी हरिकेश वर्मा अक्टूबर 2016 में ट्रक लूट के मामले में शामिल था,और फरार चल रहा था।आरोपी ने पुलिस बल देख कर भागने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुआ।25अक्टूबर2016 को ट्रक चालक फयाज को असलहों के दमपर बंधक बनाकर तेलीबाग के पास से ट्रक लूट कर फरार हो गए थे, और चालक को इलाहाबाद के जंगलों में फेंक दिया था,जिसमें कार्रवाई करते हुए तत्कालीन प्रभारी धीरेंद्र कुशवाहा ने ट्रक बरामद करते हुए चार आरोपी, मो.जावेद,सरवर, इश्तियाक, और जुनैद को जेल भेज दिया था,वही हरिकेश वर्मा फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के समय एसएसआई रमाकांत द्विवेदी,उपनिरीक्षक मो.आरिफ,सिपाही इंद्रपाल,ओमप्रकाश, सोनू सिंह शामिल रहे।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





