HomeMarqueeमण्डलायुक्त ने किया केडीए का औचक निरीक्षण, बोले काम में हीलाहवाली बर्दास्त...

मण्डलायुक्त ने किया केडीए का औचक निरीक्षण, बोले काम में हीलाहवाली बर्दास्त नहीं

मण्डलायुक्त ने किया केडीए का औचक निरीक्षण, बोले काम में हीलाहवाली बर्दास्त नहीं
कानपुर महानगर। कार्य स्थल और विभागों में मौजूद सभी कर्मी के आई कार्ड आवश्य हो , कर्मी जींस टीशर्ट पहन के कार्यालय नहीं आये| कार्यालय- कार्यालय जैसा ही दिखे इसके लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये| आने वाले फरियादियो  के लिए बैठने तथा पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रहे| किसी भी पटल पर आने वाली शिकायत पेंडिंग न रहने पाए इसका विशेष ध्यान रहे| समय से सभी कर्मी तथा अधिकारी कार्यालय आये| बायोमैट्रिक की निरंतर चेकिंग करते रहे| सभी कर्मियों को अग्नि शमन यंत्र की ट्रेनिंग दिलाई जाये| समस्त  अधिशाषी  अभियंता अपनी दिन चर्या डायरी में आवश्य नोट करें की  वो कहा कहा जाते है इसे केडीए सचिव को अवश्य बताए|
उक्त निर्देश आज मण्डलायुक्त श्री सुभाष चन्द शर्मा ने केडीए कार्यालय के  औचक निरीक्षण के दौरान व्यक्त किये| मण्डलायुक्त  सुबह   10 बज कर 10 मिनट पर केडीए  पहुचे| उन्होंने समस्त केडीए  कार्यालय का गहनता से एक एक पटलों  का निरीक्षण किया| सभी विभागों के पटलों का गहनता से निरीक्षण  करते हुए कहा कि आज समस्त कर्मियों को केवल चेतावनी दे कर छोड़ रहा हु कि  अब  भविष्य में कार्यालय देरी से न  आये ।उन्होंने उपस्थित कर्मियों से अग्नि शमन यन्त्र को चलाने के विषय मे जानकारी की तो सभी ने बताया कि नही  चला पाते, इस पर उन्होंने केडीए सचिव को निर्देशित किया कि कार्यालय के समस्त  कर्मियों को अग्नि शमन चलाने की ट्रेडिंग दी जाए| उन्होंने केडीए सचिव को निर्देशित किया कि  समस्त केडीए कर्मियों के आई कार्ड तत्काल बनाये जाये  ताकि समस्त कर्मियों की पहचान हो सके| उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त कर्मचारी अपने पटलों पर साफ सफाई रखे| उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी  स्थिति में कोई भी पेंडेंसी न रहने पाए यदि कोई शिकायत मिलती है तो अधिकारी, कर्मी पर कार्यवाही की जायेगी|
उन्होंने केडीए सचिव को निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में  केडीए की भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध निर्माण न हो इसके लिए विशेष निगरानी रखे |
सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular