HomeMarqueeसड़क पर उतरकर दलितों ने किया चक्काजाम, आवागमन ठप

सड़क पर उतरकर दलितों ने किया चक्काजाम, आवागमन ठप

सड़क पर उतरकर दलितों ने किया चक्काजाम, आवागमन ठप
शाहगंज जौनपुर मार्ग पर वाहनों की लगी लम्बी कतार। पुलिस के समझाने बुझाने पर करीब आधे घण्टे बाद दलित हुए शान्ति।
खेतासराय (जौनपुर)  एससी एसटी एक्ट में बदलाव सहित कई मांगो को लेकर दलित पूरे देश में आन्दोलित है। यहाँ भीम सेना से जुड़े सैकड़ो दलित सड़क पर उतरकर नगर के मुख्य चौराहे पर चक्का जाम कर दिया।जिस से शाहगंज जौनपुर मार्ग पर  आवागमन ठप हो गया। कस्बे में भीषण जाम लग गया। पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल उठे। पुलिस के किसी तरह समझाने बुझाने पर दलित प्रदर्शनकारी सड़क से हटे।
इस सम्बन्ध में बताया जाता है। एससी एसटी सहित कई मांगो को लेकर दलित पूरे देश मे आन्दोलित है। आज भारत बन्द का एलान भी किया था। पूरे पूर्वांचल में दलितों का हिंसक आंदोलन जारी है।  सोमवार को करीब 3 बजे भीम सेना से जुड़े सैकड़ो दलित कस्बे के मुख्य चौराहे पर पहुच कर जाम लगा दिया। प्रदर्शन कर नारे बाजी शुरू कर दी।केन्द्र सरकार के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। जिससे शाहगंज- जौनपुर मार्ग पर आवगमन बाधित हो गया।  नगर भीषण चपेट में आ गया।
अचानक प्रदर्शन से चौराहे पर हड़कम्प मच गया। भीम सेना से जुड़े आक्रोशित कार्यकर्ताओं को  थाने के नायब दरोगा सन्तोष कुमार शुक्ला के काफी समझाने बुझाने पर प्रदर्शनकारी शांति हुए। करीब आधे घण्टे तक शाहगंज- जौनपुर मार्ग बाधित रहा। सूत्रों की मानी जाए तो पुलिस कप्तान केके चौधरी इस रोड से गुजरने वाले थे। इस वजह से पिकेट पर एक उपनिरीक्षक और आधा दर्जन पुलिस के जवान तैनात थे अन्यथा दलितों का आंदोलन लंबा खिंचा जाता।
अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————-
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular