जौनपुर तेज़ आंधी की जद मे आने से बालक की मौत,अधेड़ घायल
मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के श्रीनेतगंज (खजुरहट) में तेज आधी में टीन शेड गिरने से किशोर की मौत हो गई। कल सायं साढ़े छह बजे अचानक तेज आंधी आने से खजुरहट निवासी प्यारेलाल प्रजापति के घर के ऊपर रखा टीन शेड अचानक उड़कर नीचे गिर गया। वहीं पर उनका 10 वर्षीय लड़का धीरज प्रजापति खेल रहा था। लोहे की चादर अचानक उसके ऊपर गिर गई और गर्दन कट गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक कक्षा 7 का छात्र था और दो बहनों में एकलौता भाई था। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

वही दुसरी तरफ सुजानगंज क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी बद्रीप्रसाद उमर वैश्य(62) शुक्रवार को आई आँधी में घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुकान पर रखा लोहे की चादर तेज आंधी आने से उड़ गई ।बगल में खड़े बद्रीप्रसाद के ऊपर जा गिरा जिससे बद्रीप्रसाद के सर पर गंम्भीर चोट आ गई। आनन फानन में परिवार वालों ने मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गए जहाँ पर उनकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

अजवद क़ासमी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





