संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से इलाके की बिजली दिन भर गुल रही
मोहनलालगंज।मोहनलालगंज में तैनात सविदा विधुत कर्मियों ने विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में मंगलवार को हड़ताल पर रहने से मोहनलालगंज इलाके में विधुत आपूर्ति ठप्प रही जिससे बिजली का संकट का सामना हजारों लोगों को झेलना पड़ा।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बिजली विभाग के निजीकरण के फैसले पर विभाग के कर्मचारी विरोध पर उतर आए जिससे कस्बा मोहनलालगंज, सहित सीएचसी सैकडों गावों व कारखानों की बिजली सुबह से ही गायब हो गई, इलाके के रहने वाले लोगों को बिजली समस्या से जूझना पड़ा।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





