Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeअज्ञात बोलेरो ने किसान को मारी टक्कर मौके पर ही मौत

अज्ञात बोलेरो ने किसान को मारी टक्कर मौके पर ही मौत

अज्ञात बोलेरो ने किसान को मारी टक्कर मौके पर ही मौत
मोहनलालगंज। मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के फत्तेखेडा गांव के पास सड़क क्रास करते समय मोपेड सवार किसान को अज्ञात बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। जिससे किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक बोलेरो समेत फरार हो गया। ग्रामीणों की सुचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गोसाई गंज थाना क्षेत्र के पहासा के रहने वाले किसान ईश्वर दीन रावत मंगलवार को सुबह फत्तेखेड़ा गांव में एक तांत्रिक के पास झाड़फूंक कराने आया था जैसे ही फत्तेखेड़ा के समीप पहुँच कर सड़क क्रास करने लगा तभी तेज रफ्तार से मोहनलालगंज की तरफ से आ रही बोलेरो कार ने टक्कर मार दी जिससे दूर छिटक कर गिर पड़ा और किसान की मौके पर ही मौत हो गयी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है।बोलेरो तेज रफ्तार में थी किसी ने नंबर नही पढ़ पाये है। पुलिस का कहना है बोलेरो कार की तलाश की जा रही  परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट 
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular