Friday, March 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeदिखेगा माॅरीशस, मलेशिया के समुद्र का जीवन

दिखेगा माॅरीशस, मलेशिया के समुद्र का जीवन

दिखेगा माॅरीशस, मलेशिया के समुद्र का जीवन
लखनऊ,। उत्तरप्रदेश में पहली बार होने वाले युवा सिनमैटोग्राफर व छायाकार श्री आदित्य हवेलिया के अण्डर वाटर फोटोग्राफी शो ‘इनटू द ब्लू’ के उद्घाटन 28 मार्च को शाम 5.00 बजे कलास्रोत आर्ट गैलरी में लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.एस.पी.सिंह सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर श्री अनिल रिसाल सिंह, रवि कपूर, ललित कला अकादमी के सचिव यशवंत सिंह राठौर, एडवोकेट बाबू रामजी दास व उ.प्र.ओलम्पिक संघ के उपाध्यक्ष टी.पी.हवेलिया की मौजूदगी में करेंगे।
पर्यावरण जागरूकता का संदेश देती क्यूरेटर प्रो.फरहत बशीर खान जामिया मिलिया इस्लामिया नई दिल्ली के मार्गदर्शन में हो रही अण्डर वाटर फोटोग्राफी की पहली प्रदर्शनी ‘इन टू द ब्लू’ यहां कलास्रोत आर्ट गैलरी अलीगंज में चार अप्रैल तक चलेगी। प्रदर्शनी में लगभग 50 छायाचित्रों में भारत के साथ ही मलेशिया के सी आफ सैलिबस और माॅरीशस में हिन्द महासागर में समुद्र के भीतर खींची गई तस्वीरों में जलजीवों का अद्भुत संसार देखने का मौका मिलेगा।
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular