Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaखाद्य पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर सपा नेता ने किया प्रदर्शन

खाद्य पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर सपा नेता ने किया प्रदर्शन

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या। खाद्य पदार्थों की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर सपा के दिव्यांग नेता पंडित समरजीत ने रोटी, नमक, मिर्च तथा गले में सरसों तेल की शीशी का माला पहनकर मूल्य वृद्धि पर किया प्रदर्शन।  नाका बाईपास हाईवे पर किया महंगाई पर प्रदर्शन। हाय हाय रे महंगाई, भाजपा तेरे राज में कहां से आई।   प्रदर्शन करते हुए पंडित समरजीत ने कहां–खाद्य पदार्थों की बेतहाशा मूल्यवृद्धि बढ़ाकर भाजपा सरकार ने गरीबों का निवाला छीनने का काम किया है। जहां आज लोगों को रोजगार का लाला पड़ा हुआ है वही ताबड़तोड़ महंगाई से सरकार गरीबों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। अगर ऐसे ही महंगाई बढ़ती रही तो वह दिन दूर नहीं कि लोगों के हाथों में रोजगार की जगह कटोरा हाथ में आ जाएगा। आज हम सरकार को बताना चाहते हैं कि गांव में परिवार चलाने के लिए परिवार का मुखिया कमाता है और 10 लोगों का पेट भरता है। लेकिन जब वह खुद नहीं कमा पाएगा और महंगाई की चक्की में लोग पिश्ते जा रहे हैं हम सरकार से मांग करते हैं गरीब जनता की स्थिति को देखते हुए महंगाई पर सरकार को सदैव नियंत्रण रखना चाहिए जिससे मध्यमवर्ग और गरीब लोग महंगाई के बोझ तले दबने ना पाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular