Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeजुंआ खेलते चार लोग गिरफ्तार

जुंआ खेलते चार लोग गिरफ्तार

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थल पर जुंआ खेलते 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से ताश के 52 पत्ते व 1040 रूपये नगद बरामद किये गये।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर अवैध शराब, जुंआ व सट्टा की खाईबाड़ी करने वाले के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत चिलकाना थानाध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अभियुक्त मौ.इनाम पुत्र करमुददीन निवासी ग्राम पटना उर्फ नयाबांस थाना चिलकाना, अलिम पुत्र अब्दुल मलिक निवासी ग्राम नया बांस उर्फ पटना थाना चिलकाना, महबूब पुत्र याकुब निवासी ग्राम नया बांस उर्फ पटना थाना चिलकाना व मुस्तकीम पुत्र यासीन निवासी ग्राम पटना उर्फ नयाबांस थाना चिलकाना को सरसावां रोड पर माता मन्दिर के पीछे ताश के 52 पत्ते व नगद 1040 रुपये के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरूद्ध थाने धारा 13 जी एक्ट (जुआ) का अभियोग पंजीकत किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल मौ.इस्लाम, नीटू कुमार, ऋषिपाल, प्रदीप कुमार शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular