आग लगने की फर्जी सूचना पर हलकान रही पुलिस
मोहनलालगंज।निगोहा थाना क्षेत्र के मीरखनगर नगर गांव में फर्जी आग की सूचना से पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारी हलकान रहे कंट्रोल रूम पर किसी ने फोन करके यह सूचना दे दी कि इस गांव में आग लग गई है |

जिसके बाद मौके पर पहले यूपी 100 की गाड़ी पहुंची उसी के ठीक बाद वहां पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई लेकिन जब वहां आसपास पता किया गया तो घटना फर्जी निकली ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि अगर लोग इसी तरह फर्जी सूचना कर सरकारी तंत्र को हलकान करते रहेंगे तो जरुरतमंदों तक आखिर मदद कैसे पहुंच पाएगी वहीं फर्जी सूचना जिस नंबर से आई थी पुलिस उसके बारे में जांच पड़ताल कर रही है।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





