Sunday, February 15, 2026
spot_img
HomeMarquee27 वर्षाे से फरार चल रहे अभियुक्त को भेजा जेल

27 वर्षाे से फरार चल रहे अभियुक्त को भेजा जेल

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने 27 वर्षाे से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर के निर्देश पर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे धरपकड़ अभियान के अन्तर्गत थाना मिर्जापुर प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना मिर्जापुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बादशाही बाग ठेके के पास से 27 वर्षो से फरार वारंटी अभियुक्त इन्द्र बहादुर थापा पुत्र दिल बहादुर थापा निवासी बादशाही बाग कालोनी थाना मिर्जापुर, हाल पता कृष्णा नगर कालोनी आईडीपीएल फैक्ट्री कस्बा व थाना ऋषिकेश जिला देहरादून (उत्तराखंड) को गिरफ्तार करने मंे सफलता प्राप्त की है, जो थाना मिर्जापुर के धारा 376 भादवि में हाईकोर्ट इलाहाबाद से वर्ष 1995 को पैरोल पर आने के बाद करीब 27 वर्षाे से बदस्तूर फरार चल रहा था। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह, उपनिरीक्षक असगर अली, साजिद अली, कांस्टेबल संजय धामा शामिल रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular