चकबंदी कर्मचारी को बंधक बनाने वालों के ख़िलाप मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज निगोहां के शेरपुरलवल गांव में चल रही चकबंदी की नोटिस लेकर गए कर्मचारी को कुछ लोगो ने कई घंटों तक बंधक बनाकर रोके रखा और किसानों को नोटिस तामील करने नही दिया जिससे चकबंदी का काम बाधित हुआ। इसको लेकर शनिवार को चकबंदी अधिकारी ने निगोहा थाने पर बंधक बनाने वाले लोगो पर मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहनलालगंज के चकबंदी अधिकारी अच्छे लाल ने बताया कि निगोहा के शेरपुरलवल में पिछले दिनों से चकबंदी का काम चल रहा है। जिसे गांव के कुछ लोग अपनी रंजिश के चलते चकबंदी नही होने देना चाहते है। और एक पक्ष इसको लेकर हाईकोर्ट भी जा चुके है। इसी को लेकर गुरुवार को चकबंदी कर्मचारी अकबर अली शेरपुर लवल गये जहाँ पर गांव के शैलेन्द्र, राम सेवक, महेश, और राधेलाल में अकबर अली को गांव के अन्य ग्रामीणो को बुलाकर करीब तीन घण्टे बंधक बनाए रखे जिसके चलते कर्मचारी किसानों को नोटिस नही दे सका यही नही आरोपितों ने अकबर अली को गांव में दोबारा न आने की धमकी भी दी है। वही चकबंदी अधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राघवेंद्र तिवारी की रिपोर्ट
——————————————————————————————————————–
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





