केन्द्र सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

0
120

 

अवधनामा संवाददाता

बैठक में भाजपा नेताओं ने बनाई आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा

तिंदवारी (बांदा)। भाजपा संगठन द्वारा 25 मई से 31 जुलाई तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रम और अभियानों को लेकर पैलानी मंडल की आवश्यक बैठक महर्षि दयानंद डिग्री कालेज पलरा में आयोजित की गई। जहां आगामी कार्य योजना को अंतिम रूप दिया गया।
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हेतु 75 घंटे बूथ पर सहित विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों और अभियानों की रूपरेखा तय करने हेतु आयोजित पेलानी मंडल इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में जिला भाजपा प्रवक्ता आनंद स्वरूप द्विवेदी ने बताया कि बूथ शक्तिकरण अभियान, गरीब कल्याण जनसभा, विकास तीर्थ बाइक रैली सहित किसान मोर्चा द्वारा विधानसभा स्तर में आयोजित वृक्षारोपण, तालाब सफाई, महिला मोर्चा द्वारा आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, अनुसूचित मोर्चा द्वारा जनपद तथा विधानसभा स्तर पर महापुरुषों का माल्यार्पण, अनुसूचित जाति बस्तियों में स्वच्छता अभियान, प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय पर स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम, संगठन द्वारा आयोजित समाज के कमजोर वर्गों के लिए राशन वितरण, स्थानीय निकाय टीम के द्वारा शहरी गरीबों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण व स्वच्छता अभियान, संगठन द्वारा विभिन्न समूह के लोगों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां अर्जित करने वाले सभी का सम्मान समारोह, चिकित्सा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान समारोह, संगठन द्वारा संपर्क, सम्मान और वृक्षारोपण आदि अभियान हेतु सभी मंडल स्तरों में संयोजक तथा सह संयोजक बनाए गए हैं। कहा कि जिले में रहने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल के पदाधिकारियों को एक-एक शक्ति केंद्र आवंटित किया गया है। जहां शक्ति केंद्रों के सभी बूथों पर प्रतिदिन 8 घंटे रहना व विभिन्न कार्यक्रमों में सेवा, संपर्क और संवाद के माध्यम से सहभागिता करना सुनिश्चित किया गया है।
मंडल अध्यक्ष अमित निगम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा द्वारा किया गया। जबकि इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद सिंह चंदेल, अतुल दीक्षित, प्रेम नारायण शुक्ला, हिम्मत सिंह, कमलेश सोनकर, शिव शंकर तिवारी, शिवविजय सिंह, आत्मस्वरूप विश्वकर्मा, स्वतंत्र त्रिपाठी, शिव प्रसाद निषाद, डाक्टर संजय चौरसिया, संजय यादव, नीरज सिंह, अनिल अवस्थी, पंचम लाल प्रजापति, रवि कुमार गौतम गौरव तिवारी, शिवस्वरूप सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here