Friday, April 24, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhya मधु पाठक को मिला जिला शोध प्रमुख का दायित्व        

 मधु पाठक को मिला जिला शोध प्रमुख का दायित्व        

 

अवधनामा संवाददाता

अयोध्या।भारतीय जनता पार्टी की सदस्य कार्यकारिणी महिला प्रकोष्ठ मधु पाठक जिला शोध प्रमुख नियुक्त किया गया है।श्रीमती पाठक कि यह नियुक्ति रविवार को लखनऊ के निराला नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी (अवध क्षेत्र) के क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में की गई। बैठक में पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा व अवध क्षेत्र की शोध प्रमुख कुमकुम निगम मौजूद रहीं।नियुक्ति के बाद श्रीमती पाठक ने पार्टी पदाधिकारियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए निष्पक्षता पूर्वक पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने पद के दायित्वों का निर्वहन करने की बात कही है।वहीं दूसरी ओर पार्टी नेतृत्व की ओर से श्रीमती पाठक को इस पद का दायित्व मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर है।उनके समर्थकों की माने तो जिले में आगमन पर श्रीमती पाठक का भव्य स्वागत किया जाएगा।ज्ञांत हो कि अभी तक भारतीय जनता पार्टी में सदस्य कार्यकारिणी महिला प्रकोष्ठ पद पर कार्य कर रही मधु पाठक ने वर्ष 1994 में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद वह शहर मंत्री,महिला विंग की जिलाध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त रही है। बकौल श्रीमती पाठक कांग्रेस पार्टी में नियुक्ति के दौरान वह लगातार महिलाओं की अहम समस्याओं व कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रमुखता से मुखर होने के कारण चर्चा में रही है।इस बीच विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी पदाधिकारियों की विचारधारा से मतभेद होने के कारण वर्ष 2022 के फरवरी माह में उन्होंने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र देकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी और पूरे चुनाव के दौरान वह महिला वर्ग का नेतृत्व करते हुए जिले की कई विधानसभाओं में सक्रियता के साथ डटी रही।नतीजतन कई विधानसभा के प्रत्याशियों ने इन्हें प्रचार प्रसार को लेकर प्रमुखता से तवज्जो दी थी।रविवार को जिला शोध प्रमुख का दायित्व मिलने के बाद श्रीमती पाठक ने बताया कि समाज के दबे,कुचले लोगों तथा मुख्य रूप से महिलाओ के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ उनके हक और हुकूब की लडाई में उनकी प्रमुखता के साथ सहभागिता बड़ी उपलब्धि रही है और यह उपलब्धि आगे भी बनी रहेगी।उन्होंने बताया कि जिले में आगमन के बाद वे अपने पद के दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने को लेकर पार्टी पदाधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त करेंगी और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर वह अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करेंगी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular