माता के भंडारे में उमड़ी भक्तों की भीड़
श्रद्धा पूर्वक भक्तों ने लिया भंडारे का प्रसाद

कानपुर घाटमपुर। नवरात्र पूजन उत्सवों की धूम पर लोगों द्वारा जगह जगह भण्डारे का आयोजन किया जा रहा है । बताते चलें कि गुरुवार को कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर पर सीओ घाटमपुर आर के चतुर्वेदी ने भण्डारे का आयोजन किया । मातारानी के चरणों में माथ टेकने के बाद भोग भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया ।
माता कुष्मांडा देवी में नवरात्र के प्रत्येक दिन कोई न कोई भंडारे का आयोजन करता रहता हैं । जिससे भक्तो द्वारा मातारानी का दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया । दोपहर से लेकर देर शाम तक चले भंडारे में हजारों भक्तों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। सबसे खास बात यह थी भोजन परसने से लेकर दोना-पत्तल उठाने तक की कमान भक्तों ने ही संभाल रखी थी। जो भी भक्त प्रसाद ग्रहण कर उठता, सेवा कर रहे भक्त उनके दोनों पत्तल उठाकर फेंकने लगते। दोपहर से देर शाम तक माता के दरबार में भंडारा चला जिसमें पास पड़ोस के गांवों से आए भक्तों ने भी प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के आयोजन में सीओ घाटमपुर आर के चतुर्वेदी, एसओ देवेंद्र कुमार दुबे, प्रयाग नारायण बाजपेयी, सहित कई समाज सेवी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सर्वोत्तम तिवारी की रिपोर्ट
———————————————————————————————————————
अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे





