Thursday, January 22, 2026
spot_img
HomeMarquee  बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत बुद्ध की विशाल शोभायात्रा सिविल लाइन सुभाष...

  बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत बुद्ध की विशाल शोभायात्रा सिविल लाइन सुभाष चौराहा से

 

अवधनामा संवाददाता

 

सांसद रीता बहुगुणा जोशी  ने पंचशील ध्वज दिखाकर यात्रा का किया शुभारंभ

प्रयागराज :  कुशवाहा बंधु के तत्वावधान में बुद्ध पूर्णिमा पर तथागत बुद्ध की विशाल शोभायात्रा सुभाष चौराहा सिविल लाइंस प्रयागराज से माननीय सांसद डॉ रीता बहुगुणा जोशी के द्वारा पंचशील ध्वज दिखाकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया जो महात्मा गांधी मार्ग से होकर हनुमान मंदिर तुलसी चौराहा ,पंडित मदन मोहन मालवीय चौराहा होते हुए सुमित्रानंदन पंत बाल उद्यान हाथी पार्क पहुंची शोभायात्रा में जगह जगह पर लोग युद्ध नहीं बुध चाहिए, तथागत बुद्ध की करुणा हो ,करुणा हो ,पंचशील अपनाना है आदि के नारे लगाते हुए सैकड़ों नर नारी बुद्ध की प्रतिमा के साथ-साथ आगे चल रहे थे बुद्ध शोभायात्रा का नेतृत्व प्रीतम सिंह कुशवाहा ,रमेश चंद्र कुशवाहा ,वरिष्ठ समाजसेवी पूर्व सूबेदार थल सेना कारगिल युद्ध विजेता श्याम सुंदर सिंह पटेल, भगवत कुशवाहा ,संत प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद कुशवाहा, शारदा कुशवाहा आदि कर रहे थे सुमित्रानंदन पंत बाल उद्यान हाथी पार्क पर तथागत बुद्ध की मूर्ति के समक्ष बुद्ध वंदना, पंचशील, त्री शरणम पाठ द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ तत्पश्चात खीर प्रसाद का वितरण हुआ इसी तरह रास्ते रास्ते रूह अफजा शरबत  वितरण कर बड़े खुशनुमा माहौल में शोभायात्रा संपन्न हुई अंत में संस्था के संरक्षक/ संस्थापक रमेश चंद कुशवाहा ने सभी का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम संपन्न कराया यात्रा में सैकड़ों नर नारी शामिल रहे जिसमें लाल चंद कुशवाहा ,रणजीत सिंह ,विनय कुमार कुशवाहा ,अभिनीत कुशवाहा, श्याम सुंदर सिंह पटेल, कृपा शंकर तिवारी ,डॉ रश्मि शुक्ला गीता गुप्ता, रीता शर्मा ,पूनम ,शोभा, गीता, देवा शिखा,निशा सिंह ,सरोज, पूजा ,नीशु ,शिवानी चौधरी, सुनीता कुशवाहा, नीतू कुशवाहा आदि सैकड़ों लोग शामिल रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular