Thursday, February 26, 2026
spot_img
HomeMarqueeजन समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना

जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजना

जनता का हित सर्वोपरि:डीए गोरखपुर।जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण एंव शासन द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र जनों को पहुंचाया जायेगा। नवागत जिलाधिकारी के.विजयेन्द्र पाण्डियन ने कहा कि जनता की जो वरीयता है वही मेरी वरीयता रहती है। केन्द्र/प्रदेश सरकार की शासकीय योजनाओ का लाभ पात्रों को दिलाने के लिए फोकस करेंगे।नवागत जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान उक्त बातें कही।

जिलाधिकारी श्री पाण्डियन 2008 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी है। गोरखपुर में तैनाती से पूर्व वे बलिया, कासगंज, बलरामपुर आदि जनपदों में जिलाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। इसके साथ ही वह उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग, परिवहन विभाग में भी सेवाएं दे चुके है। जिलाधिकारी मूल रूप से तमिलनाडु के मदुरई जिले के निवासी है। गोरखपुर में तैनाती से पूर्व वे उपाध्यक्ष कानपुर विकास प्राधिकरण के पद पर तैनात थे।

विनय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट


अगर आप भी चाहते है अपने मोबाइल पर खबर तो तुरंत इस 9918956492 नंबर को अपने फ़ोन में अवधनामा के नाम से सेव करे और हमे व्हाट्सप्प कर अपना नाम और जिला बताये और पाए अपने फोन पर लेटेस्ट खबरे 
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular